कोलकाता में होगी भारत-विंडीज की टक्कर.. जानें ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
IND vs WI Pitch Report: भारतीय टीम रविवार को टी-20 विश्वकप में अपना सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी। दोनों टीमों को सेमीफाइनल में जाने के लिए इस मैच में जीत जरुरी हैं।
IND vs WI Pitch Report: भारतीय टीम रविवार को टी-20 विश्वकप में अपना सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी। दोनों टीमों को सेमीफाइनल में जाने के लिए इस मैच में जीत जरुरी हैं। ऐसे में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होनी वाली ये टक्कर किसी फाइनल से कम नहीं होगी। चलिए जानते हैं कोलकाता की पिच का मिजाज और मौसम का हाल...?
ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच पर स्पिनर और तेज गेंदबाज़ों के लिए बराबर की मदद रहती हैं। इस मैदान पर टी-20 मैच के दौरान खूब रन बनते हैं, ऐसे में कह सकते हैं कि यहां बल्लेबाज़ों का भी बोलबाला रह सकता हैं। यहां कि बॉउंड्री काफी छोटी होने के कारण चौके-छक्के खूब लग सकते हैं। हालांकि इस मैच में ओस फेक्टर भी काम करेगा।
मौसम का कैसा रहेगा हाल
भारत-विंडीज के बीच यह मुकाबला रविवार को खेला जाना हैं, ऐसे में कोलकाता का मौसम रविवार को साफ़ रहने की उम्मीद हैं, जबकि बारिश की आशंका नहीं है। ऐसे में फैंस को 40 ओवर का पूरा मैच देखने को मिल सकता है। दिन का अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और मैच के दौरान 25-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
इस टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।


