एशिया कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 7 विकेट से जीता मुकाबला

Surya Soni
Published on: 14 Sept 2025 11:38 PM IST
एशिया कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 7 विकेट से जीता मुकाबला
X
Asia Cup 2025: एशिया कप में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को धूल चटाई। दुबई के मैदान पर खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 127 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

7 विकेट से जीता मुकाबला

पाकिस्तान ने इस मैच में जीत के लिए भारत के सामने 128 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत की तरफ से बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने 31 रन, तिलक वर्मा ने 31 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंद में नाबाद 47 रनों की पारी खेली। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 25 गेंद पहले 7 विकेट से मैच को जीत लिया।

कुलदीप यादव ने लिए 3 विकेट

इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं।शाहीन शाह अफरीदी ने अंत में आकर 33 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के लगाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए।

दोनों टीम की प्लेइंग 11

भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।
ये भी पढ़ें:
एशिया कप में पंत और राहुल नहीं बल्कि इस धाकड़ बल्लेबाज़ को मिलेगी विकेटकीपर की जिम्मेदारी जीत के पास पहुंच चुकी थी इंग्लैंड, फिर भारतीय गेंदबाज़ों ने सिर्फ 56 मिनट में हारी बाजी पलटी
Surya Soni

Surya Soni

Next Story