जून में आयरलैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया, इस खिलाड़ी पर रहेगा कप्तान का जिम्मा...
India Ireland T20: हाल ही में टीम इंडिया ने टी-20 क्रिकेट में एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम करते हुए विश्वकप का खिताब अपने नाम किया।
India Ireland T20: हाल ही में टीम इंडिया ने टी-20 क्रिकेट में एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम करते हुए विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। फिलहाल टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल खेलने की तैयारी में जुटे हैं। इस बीच क्रिकेट फैन्स के लिए एक और बड़ी खबर हैं। भारतीय टीम आईपीएल के समापन के बाद जून में आयरलैंड का दौरा करेगी।
इस खिलाड़ी पर रहेगा कप्तान का जिम्मा...
आईपीएल में खेलने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी जून में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। जून में आयरलैंड की टीम के खिलाड़ भारत दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जाएगी। इस दौरे पर कई प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता हैं। जबकि टीम की कमान एक बार फिर सूर्यकुमार यादव संभालते नज़र आएंगे।
साल 2023 में टीम इंडिया ने किया था आयरलैंड दौरा
आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी टीम इंडिया के इस दौरे को लेकर काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे अब आयरलैंड के इस दौरे के लिए बीसीसीआई की तरफ से हरी झंडी मिल गई हैं। फिलहाल सीरीज का कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है। इससे पहले साल 2023 में टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में आयरलैंड के दौरे पर गई थी।
जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया
अगले दो महीने तक भारत सहित दुनियाभर में आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते नज़र आएंगे। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम को जुलाई में इंग्लैंड दौरे की तैयारी भी करनी हैं। लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया अब जून मने आयरलैंड का दौरा करेगी।


