भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच तीसरा टी-20 मैच आज, सीरीज में 1-1 से बराबर
IND W vs AUS W 3rd T20: भारतीय महिला टीम शनिवार को एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी।
IND W vs AUS W 3rd T20: भारतीय महिला टीम शनिवार को एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी। इस मैच से पहले दोनों टीमों ने एक-एक मैच में जीत हासिल की हैं। ऐसे में सीरीज के लिहाज से यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं। तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
टीम इंडिया ने किया एक बदलाव
तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला हैं। पहले मैच में धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम दूसरे मैच में जीत के पास जाकर मैच अपने नाम करने से वंचित रह गई। अब इस टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस मैच में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए क्रांति गौड़ की जगह श्रेयांक पाटिल को शामिल किया है।
ऑस्ट्रेलिया टीम की टीम में ग्रेस हेरिस की एंट्री
दूसरी तरफ अपनी सरजमीं पर पहली बार ऑस्ट्रेलिया टीम की परफॉर्मेंस इतनी प्रभावी नज़र नहीं आ रही हैं। हालांकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की, लेकिन इस समय मैच उनके हाथ से निकल गया था। अब इस निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम भी एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर नज़र आएगी। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में निक कैरी की जगह ग्रेस हैरिस को टीम में शामिल किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, किम गार्थ, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), डार्सी ब्राउन


