IND vs ZIM: भारत ने टी-20 विश्वकप में बनाया बड़ा कीर्तिमान, 256 रन बनाकर तोड़े कई रिकार्ड्स
IND vs ZIM: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सुपर-8 मैच में मिली हार से टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित बिगड़ गया था। लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज की हार और फिर
IND vs ZIM: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सुपर-8 मैच में मिली हार से टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित बिगड़ गया था। लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज की हार और फिर ज़िम्बाव्बे के खिलाफ भारत की बड़ी जीत से टीम इंडिया की अंतिम चार की राह काफी आसान हो गई हैं। अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों का फ्लॉप शो देखने को मिला था। लेकिन ज़िम्बाव्बे के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज़ों ने बड़ा धमाका कर दिखाया।
256 रन बनाकर तोड़े कई रिकार्ड्स
ज़िम्बाव्बे के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों का बड़ा धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला। टीम इंडिया ने चेन्नई की पिच पर बल्लेबाज़ी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 256 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस मैच में कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम कर लिए। यह टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत का बेस्ट स्कोर है। साथ ही विश्व कप में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है।
विश्व कप में सबसे बड़ा टोटल श्रीलंका के नाम
बता दें टीम इंडिया इस मैच में इतिहास रचने से सिर्फ पांच रन दूर रह गई। टी-20 विश्वकप में सबसे बड़े स्कोर की बात करें तो यह श्रीलंका की टीम के नाम हैं। श्रीलंका ने साल 2007 में खेले गए विश्वकप के दौरान केन्या के खिलाफ 260 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। आज करीब 19 साल बाद तक यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम ही हैं। हालांकि अब दूसरे सबसे स्कोर पर टीम इंडिया ने अपना कब्जा जमाया हैं।
टीम इंडिया की बड़ी जीत
इस मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ज़िम्बाव्बे के सामने जीत के लिए 257 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की 184 रनों के स्कोर तक ही पहुंच सकी। इस तरह भारतीय टीम ने इस मैच में 72 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।


