IND vs PAK T20: अभिषेक शर्मा की आज होगी वापसी, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Surya Soni
Published on: 15 Feb 2026 7:16 AM IST
IND vs PAK playing 11
X

IND vs PAK T20: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिलता है। आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। इस मैच में जीत के साथ दोनों टीमों का प्रयास अगले राउंड में प्रवेश करने पर रहेगा। आज के मैच में भारतीय टीम एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। चलिए जानते हैं आज के मैच में कैसी रहेगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11...

अभिषेक शर्मा की आज होगी वापसी

टीम इंडिया के लिए इस मैच से पहले खुशखबरी है। भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा की आज वापसी होगी। उनकी वापसी के चलते संजू सैमसन को टीम से बाहर रहना पड़ेगा। इसके अलावा भारतीय टीम में कुछ बड़ा बदलाव होता नज़र नहीं आ रहा है। टीम इंडिया की गेंदबाज़ी का जिम्मा जसप्रीत बुमराह के साथ वरुण और कुलदीप की जोड़ी पर रहेगा। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया तीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है। जिसमें हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल का नाम शामिल है।

अर्शदीप सिंह रहेंगे बाहर..?

अगर टीम इंडिया आज कुलदीप यादव को टीम में शामिल करेगी तो एक खिलाड़ी को बाहर रहना पड़ सकता है। इसमें रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह में से एक को बाहर होना पड़ेगा। लेकिन ज्यादा चांस अर्शदीप सिंह के बाहर होने के नज़र आ रहे हैं। क्योंकि कोलंबो की पिच पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह के साथ पंड्या और दुबे ये जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान: सईम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story