ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी, पाकिस्तान के सामने 176 रनों का टारगेट

IND vs PAK LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप का महामुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Surya Soni
Published on: 15 Feb 2026 8:47 PM IST
ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी, पाकिस्तान के सामने 176 रनों का टारगेट
X

IND vs PAK LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप का महामुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा हैं। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए गए हैं। संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है, जबकि अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है।

ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी

पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने शानदार बल्लेबाज़ी की। बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल इस पिच पर ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली। अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद किशन ने एक तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी जारी रखी। इस पारी में ईशान ने 40 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 सिक्‍स भी निकले। ईशान ने तिलक के बीच दूसरे विकेट लिए 87 रनों की शानदार साझेदारी भी की।

पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान के गेंदबाज़ों की भारतीय बल्लेबाज़ों ने जमकर धुनाई की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। अब पाकिस्तान को इस मैच को जीतने के लिए रनों का 176 रनों लक्ष्य मिला हैं। पाकिस्तान की तरफ से स्पिनर सेम अयूब ने तीन सफलता हासिल की। भारत की तरफ से इस मैच में अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या ने खाता भी नहीं खोला।

दोनों टीमों प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story