टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 61 रनों से जीता मुकाबला

IND vs PAK Highlights: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्वकप का महामुकाबला खेला गया। श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों का हाल बेहाल नज़र आया।

Surya Soni
Published on: 15 Feb 2026 10:18 PM IST
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 61 रनों से जीता मुकाबला
X

IND vs PAK Highlights: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्वकप का महामुकाबला खेला गया। श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों का हाल बेहाल नज़र आया। भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिखाया कि पाकिस्तान के खिलाड़ी उनकी बराबरी नहीं कर सकते हैं। कोलंबो में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने यह मुकाबला 61 रनों से अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान को फिर चटाई धूल

इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों के बाद गेंदबाज़ों का भी जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। इस मैच से पहले पाकिस्तान के खिलाड़ी दम भर रहे थे, लेकिन मैच के दौरान उनके खिलाड़ी बेदम नज़र आ रहे थे। भारतीय टीम की तरफ से उनके गेंदबाज़ों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को सस्ते में सिमट दिया। इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए। उनके अलावा अक्षर पटेल भी दो विकेट लेने में कामयाब हुए।

छह पाक बल्लेबाज़ नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा

टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों ने घुटने टेक दिए। पाकिस्तान की ख़राब बल्लेबाज़ी का हाल इस बात से लगाया जा सकता हैं कि उनके छह बल्लेबाज़ इस मैच में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। पाकिस्तान के लिए एकमात्र उस्मान खान ने 44 रनों की पारी खेली। उस्मान खान के अलावा कोई बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी

इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने शानदार बल्लेबाज़ी की। बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल इस पिच पर ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली। अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद किशन ने एक तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी जारी रखी। इस पारी में ईशान ने 40 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 सिक्‍स भी निकले। ईशान ने तिलक के बीच दूसरे विकेट लिए 87 रनों की शानदार साझेदारी भी की।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story