टी-20 विश्वकप में नामीबिया से होगा भारत का सामना, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

IND vs NAM: टी-20 विश्वकप का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। टी-20 विश्वकप में गुरुवार यानी आज तीन बड़े रोमांचक मुकाबले होने वाले है।

Surya Soni
Published on: 12 Feb 2026 2:06 PM IST
टी-20 विश्वकप में नामीबिया से होगा भारत का सामना, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान
X

IND vs NAM: टी-20 विश्वकप का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। टी-20 विश्वकप में गुरुवार यानी आज तीन बड़े रोमांचक मुकाबले होने वाले है। आज का तीसरा मुकाबला भारत और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। भारत और नामीबिया के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया काफी मजबूत नज़र आ रही है, लेकिन नामीबिया की टीम से भारत को सावधान रहना होगा।

बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच

बता दें टीम इंडिया आज दिल्ली के मैदान पर नामीबिया से अपना टी-20 विश्वकप का दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। अगर इस पिच की बात करें तो दिल्ली में आज बल्लेबाज़ों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। इससे पहले नामीबिया की टीम ने यहां पिछले मैच में नीदरलैंड के सामने 160 रनों के करीब अपना स्कोर बनाया था, जिसको नीदरलैंड ने आसानी से चेज कर लिया था। ऐसे में आज भारतीय बल्लेबाज़ों के सामने नामीबिया के गेंदबाज़ों की सामत आ सकती है।

बुमराह की होगी वापसी

आज होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह की वापसी होना तय माना जा रहा है। भारत ने अपने पहले मैच में USA के खिलाफ बुमराह को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया था। बुमराह को बुखार के कारण पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में अब बुमराह आज होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया की गेंदबाज़ी कमान संभालते नज़र आएंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, डिलन लाइचर, विलेम म्यबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हींगो

Surya Soni

Surya Soni

Next Story