इंग्लैंड को हराकर भारत ने फाइनल में किया प्रवेश, अब न्यूज़ीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत

ICC T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने एक बार फिर परचम लहरा दिया हैं। वानखेड़े के स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मैच में 7 रनों से हराया।

Surya Soni
Published on: 6 March 2026 8:39 AM IST
ICC T20 World Cup 2026
X

ICC T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने एक बार फिर परचम लहरा दिया हैं। वानखेड़े के स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मैच में 7 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब टीम इंडिया का फाइनल में न्यूज़ीलैंड की टीम से तगड़ा मुकाबला होगा। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार खेल प्रदर्शन दिखाते हुए जीत हासिल की।

जसप्रीत बुमराह की जादुई गेंदबाज़ी

इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाज़ों ने छक्कों-चौकों की बारिश की। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। लेकिन इसके जवाब में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने भी करिश्माई बल्लेबाज़ी करते हुए मैच आखिरी बॉल तक पहुंचा दिया। भारत की जीत और इंग्लैंड की हार के बीच जसप्रीत बुमराह की जादुई गेंदबाज़ी रही।

बुमराह ने पलटा मैच का पासा

वानखेड़े के मैदान पर एक तरफ जहां हर गेंदबाज़ जमकर रन लूटा रहे थे, उसी पिच पर जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की जीत की कहानी लिखी। इस पिच पर गेंदबाज़ों के लिए कोई मदद नज़र नहीं आ रही थी, पहले इंग्लैंड के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई हुई तो टीम इंडिया के गेंदबाज़ों का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। हालांकि बुमराह ने एक बार फिर अपनी किफायती गेंदबाज़ी से मैच का पासा पलट दिया। इस रोमांचक मैच में बुमराह ने अपनी अंतिम 12 गेंदों सिर्फ 14 रन देकर इंग्लैंड को हारने के लिए मजबूर कर दिया।

जेकब बेथेल ने जीता दिल

इस मैच में इंग्लैंड की टीम को 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के एक बल्लेबाज़ जेकब बेथेल ने अपनी टीम को जिताने के लिए भरसक कोशिश की, मगर अंतिम ओवर्स में उनका रन आउट होना हार का कारण बना। जेकब बेथेल ने इस अहम मुकाबले में 48 गेंदों का सामना करते हुए 105 रन बनाकर तहलका मचा दिया। उनके नाम टी-20 विश्वकप का दूसरा सबसे तेज शतक दर्ज हो गया। बेथल ने अपनी इस पारी में आठ चौके और सात छक्के भी जड़े। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाने का मलाल उनको हमेशा रहेगा।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story