IPL 2026: गुजरात टाइटंस की टीम में बड़ा बदलाव, इस धाकड़ बल्लेबाज़ को मिली अहम जिम्मेदारी

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत में अभी थोड़ा समय बचा हुआ है। लेकिन सभी टीमों ने अभी से खिताब जीतने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

Surya Soni
Published on: 10 March 2026 11:59 AM IST
IPL 2026: गुजरात टाइटंस की टीम में बड़ा बदलाव, इस धाकड़ बल्लेबाज़ को मिली अहम जिम्मेदारी
X

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत में अभी थोड़ा समय बचा हुआ है। लेकिन सभी टीमों ने अभी से खिताब जीतने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। फिलहाल IPL 2026 का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन कायस लगाए जा रहे है कि जल्द ही आईपीएल के अगले सीजन का पूरा कार्यक्रम जारी हो सकता है। आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज़ मैथ्यू हैडन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मैथ्यू हैडन को मिली ये जिम्मेदारी

बता दें अगले सीजन में खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में शामिल गुजरात टाइटंस की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज़ मैथ्यू हैडन को गुजरात टाइटंस की टीम का बल्लेबाज़ी कोच नियुक्त किया गया है। मैथ्यू हैडन के बल्लेबाज़ी कोच नियुक्त होने के बाद गुजरात की टीम की बल्लेबाज़ी में आक्रामकता देखने को मिल सकती है, क्योंकि हैडन खुद एक तेजतर्रार बल्लेबाज़ रह चुके हैं।

पाकिस्तानी टीम के रहे थे बल्लेबाज़ी कोच

बता दें ऑस्ट्रेलिया के लिए कई सालों तक ओपनर बल्लेबाज़ की भूमिका निभाने वाले हैडन अब आईपीएल में बड़ी जिम्मेदारी निभाते नज़र आएंगे। हैडन की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने साल 2003 और साल 2007 में वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग शुरू की। साल 2022 में वो पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाज़ी कोच रहे।

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके हैं हैडन

मैथ्यू हैडन की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ों में होती रही हैं। आईपीएल में उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। हैडन आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके हैं। साल 2010 में जब चेन्नई ने खिताब अपने नाम किया था तब हैडन उस टीम के सदस्य थे। अब एक बार फिर आईपीएल में अब वे शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ी कोच के रूप में चुने गए हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story