ENG vs NZ Live: न्यूज़ीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाज़ी का किया फैसला

ENG vs NZ Live: टी-20 विश्‍व कप 2026 में आज दूसरे ग्रुप में न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में खेला जा रहा है।

Surya Soni
Published on: 27 Feb 2026 6:43 PM IST
ENG vs NZ Live: न्यूज़ीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाज़ी का किया फैसला
X

ENG vs NZ Live: टी-20 विश्‍व कप 2026 में आज दूसरे ग्रुप में न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। सुपर-8 में दो जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल जगह पक्की कर ली है, जबकि दूसरी तरफ न्यूज़ीलैंड की टीम इस मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी।

न्यूज़ीलैंड ने जीता टॉस

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। कीवी टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बलदाव नहीं किया है। जबकि इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में एक बड़ा बदलाव किया है। इंग्लैंड की टीम में जेमी ओवर्टन की जगह रेहान अहमद को शामिल किया है।

पाकिस्तानी टीम चाहेगी कीवी टीम की हार

बता दें इंग्लैंड से ज्यादा यह मैच पाकिस्तान की टीम के लिए निर्णायक माना जा रहा हैं। पाकिस्तान की टीम चाहेगी कि इस मैच में इंग्लैंड न्यूज़ीलैंड को बड़े अंतर से हरा दे। पाकिस्‍तान टीम सेमीफाइनल में जा पाएगी या नहीं यह पूरी तरह न्‍यूजीलैंड की हार पर निर्भर करता है। पाकिस्‍तान अपने आखिरी सुपर-8 मैच में शनिवार को श्रीलंका से भिड़ेगा।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड - फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

न्यूजीलैंड - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन

Surya Soni

Surya Soni

Next Story