टी20 वर्ल्ड कप में विल जैक्स इतिहास रचने के करीब, खतरे में शेन वॉटसन का बड़ा रिकॉर्ड

ENG vs NZ: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में 2026 में सुपर-8 के अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब इंग्लैंड की टीम की निगाहें सेमीफाइनल में जीत के

Surya Soni
Published on: 28 Feb 2026 9:10 AM IST
टी20 वर्ल्ड कप में विल जैक्स इतिहास रचने के करीब, खतरे में शेन वॉटसन का बड़ा रिकॉर्ड
X

ENG vs NZ: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में 2026 में सुपर-8 के अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब इंग्लैंड की टीम की निगाहें सेमीफाइनल में जीत के साथ फाइनल में प्रवेश करने पर रहेगी। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को रोमांचक मैच में चार विकेट से हरा दिया। इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से ऑलराउंडर विल जैक्स ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

विल जैक्स इतिहास रचने के करीब

इस विश्वकप में इंग्लैंड की टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला हैं। टी20 वर्ल्ड कप में 2026 में इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स जबरदस्त फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। बल्ले और गेंद से शानदार लय में नज़र आ रहे विल जैक्स इतिहास रचने के करीब पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी जैक्स ने बल्ले और गेंद से अहम भूमिका निभाई। इसके चलते उनको प्लेयर ऑफ़ दी मैच का अवार्ड दिया गया।

खतरे में शेन वॉटसन का बड़ा रिकॉर्ड

बता दें इस टी-20 विश्वकप में विल जैक्स ने शुक्रवार को चौथी बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही वो अब एक टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के मामले में शेन वॉटसन के बराबर हो गए हैं। शेन वॉटसन ने साल 2012 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में कुल 4 प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड जीते थे। ऐसे में एक बार और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के साथ इतिहास रच सकते हैं।

विल जैक्स का ऑलराउंड प्रदर्शन

इस मुकाबले में इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। जैक्स ने पहले गेंदबाज़ी में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 23 रन देकर दो बड़े विकेट हासिल किए। इसके चलते कीवी टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में नाकाम रही। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाज़ी में 18 गेंदों पर 32 रन बना कर मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने रेहान अहमद के साथ मिलकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story