राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला शुरू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

CSK Vs RR Live score: आईपीएल 2026 के पहले दो मुकाबले हाई स्कोरिंग देखने को मिले हैं। आईपीएल के 19वें सीजन के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ंत हो रही है।

Surya Soni
Published on: 30 March 2026 7:58 PM IST
CSK Vs RR Live score
X

CSK Vs RR Live score: आईपीएल 2026 के पहले दो मुकाबले हाई स्कोरिंग देखने को मिले हैं। आईपीएल के 19वें सीजन के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ंत हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करेगी।

धोनी की गैरमौजूदगी से फैंस निराश

आईपीएल में इस मुकाबले का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था, फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर मैदान पर देखना चाहते थे। लेकिन चेन्नई के लिए इस मैच में एमएस धोनी नहीं खेलेंगे। वह चोट की वजह से आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस भी चोट की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं।

टॉस में हुई देरी

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले इस मैच के टॉस में देरी हुई। क्योंकि मैच से कुछ समय पहले गुवाहाटी में बारिश हो रही थी और पिच पर कवर्स मौजूद थे। लेकिन बाद में कवर्स को हटा लिए गया। ग्राउंड्स मैन स्क्वायर बाउंड्री को सुखाने का काम तेजी से किया हैं।

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद

राजस्थान: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा

Surya Soni

Surya Soni

Next Story