CSK vs RR: आज आईपीएल 2025 का 62वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने 43, डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 और शिवम दुबे ने 39 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। ध्रुव जुरेल ने 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
राजस्थान की शानदार जीत, चेन्नई को 6 विकेट से हराया
May 20, 2025 10:47 pm
आज आईपीएल 2025 का 62वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने 43, डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 और शिवम दुबे ने 39 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। ध्रुव जुरेल ने 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
राजस्थान को दो बड़े झटके, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी आउट
May 20, 2025 10:47 pm
संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी आउट हो गए। दोनों को रविचंद्रन अश्विन ने अपना शिकार बनाया। अब क्रीज पर रियान पराग और ध्रुव जुरेल मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर 150/3 है।
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, 27 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
May 20, 2025 10:14 pm
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 27 गेंदों में करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और संजू सैमसन के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।
सैमसन-सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी, 8 ओवर में स्कोर- 82/1
May 20, 2025 10:14 pm
राजस्थान की पारी का आगाज हो गया है। जायसवाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। खलील के ओवर में तीन चौके और एक सिक्स के साथ 19 रन बनाए। जायसवाल के आउट होने के बाद सैमसन-सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, राजस्थान का स्कोर 8 ओवर के बाद 82 रन हो गया हैं।
राजस्थान को लगा पहला झटका, यशस्वी जायसवाल आउट
May 20, 2025 10:14 pm
राजस्थान को पहला झटका अंशुल कंबोज ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह 19 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कप्तान संजू सैमसन आए हैं।
चेन्नई ने दिया 188 रन का लक्ष्य
May 20, 2025 8:48 pm
चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। ब्रेविस 49 और शिवम दुबे 39 रन बना सके। धोनी ने 16 रन बनाए। राजस्थान ने आखिरी के ओवरों में किफायती गेंदबाजी की। राजस्थान इन लक्ष्य को आसानी से चेज कर सकती है।
चेन्नई को छठा झटका, डेवाल्ड ब्रेविस आउट
May 20, 2025 8:48 pm
डेवाल्ड ब्रेविस 42 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें आकाश मधवाल ने अपना शिकार बनाया। अब क्रीज पर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए हैं। उनका साथ देने के लिए शिवम दुबे मौजूद हैं।
चेन्नई को पांचवां झटका, रवींद्र जडेजा आउट
May 20, 2025 8:48 pm
युद्धवीर सिंह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने चेन्नई को पांचवां झटका दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया जो सिर्फ एक रन बनाया। अब क्रीज पर शिवम दुबे आए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स को लगा चौथा झटका
May 20, 2025 8:48 pm
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। आर अश्विन 13 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर ट्रेविस ब्रेविस क्रीज पर आएं हैं।
चेन्नई को तीसरा झटका, आयुष म्हात्रे आउट
May 20, 2025 8:48 pm
चेन्नई को तीसरा झटका देशपांडे ने दिया। उन्होंने आयुष म्हात्रे को अपना शिकार बनाया। वह 43 रन बनाकर आउट हुए।
चेन्नई को दूसरा झटका, उर्विल पटेल आउट
May 20, 2025 7:53 pm
युद्धवीर सिंह ने ही चेन्नई को दूसरा झटका दिया। उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए उर्विल पटेल को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन आए हैं। उनका साथ देने के लिए आयुष म्हात्रे क्रीज पर मौजूद हैं।
चेन्नई को पहला झटका, डेवोन कॉनवे आउट
May 20, 2025 7:45 pm
चेन्नई को पहला झटका युद्धवीर सिंह ने दिया। उन्होंने डेवोन कॉनवे को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
May 20, 2025 7:45 pm
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, क्वेन मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11:
May 20, 2025 7:45 pm
आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद।