भारत-पाक हाईवोल्टेज मुकाबला आज, जानें कोलंबो की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
Colombo Weather Today: टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला यानी भारत और पाकिस्तान की टक्कर आज देखने को मिलेगी। इस महामुकाबले पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। इस विश्वकप में भारत और पाकिस्तान ने अपने पहले दोनों मैच जीतकर अपना विजय अभियान जारी रखा है। लेकिन आज एक टीम को हार का सामना करना पड़ेगा, ऐसे में देखना होगा कौनसी टीम का विजय अभियान को जारी रहेगा।
कोलंबो की पिच रिपोर्ट
ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था आज उसी प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। इस पिच को लेकर माना जा रहा है कि शुरुआत में गेंदबाज़ों के लिए मदद रहेगी, हालांकि श्रीलंका की सभी पिचों पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है। ऐसे में कोलंबो की पिच पर भारतीय स्पिनर्स बनाम पाकिस्तान स्पिनर्स यह मुकाबला रहेगा।
कोलंबो के मौसम का हाल
आज होने वाले इस मैच से पहले फैंस की चिंता बढ़ी हुई है। श्रीलंका के कोलंबो में शनिवार को काफी देर तक बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने आज (रविवार) को भी यहां बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। पूरे दिन बारिश होने की संभावना है। मैच से पहले के पांच घंटों में बारिश की संभावना 40 से 48 प्रतिशत है, लेकिन टॉस के समय शाम 6:30 बजे यह बढ़कर 57 प्रतिशत हो जाएगी।
दोनों टीम इस प्रकार हैं
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,वरूण चक्रवर्ती ।
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।


