नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

इंग्लैंड ने तोड़ा टीम इंडिया का महारिकॉर्ड, दर्ज की वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

Biggest win in ODI: इंग्लैंड की टीम अपने खिलाड़ियों के ख़राब फॉर्म से गुजर रही है। अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड को उसी के घर में लगातार दो वनडे मैचों में हराकर करीब 28 साल बाद पहली बार वनडे सीरीज...
04:57 PM Sep 08, 2025 IST | Surya Soni
Biggest win in ODI: इंग्लैंड की टीम अपने खिलाड़ियों के ख़राब फॉर्म से गुजर रही है। अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड को उसी के घर में लगातार दो वनडे मैचों में हराकर करीब 28 साल बाद पहली बार वनडे सीरीज...

Biggest win in ODI: इंग्लैंड की टीम अपने खिलाड़ियों के ख़राब फॉर्म से गुजर रही है। अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड को उसी के घर में लगातार दो वनडे मैचों में हराकर करीब 28 साल बाद पहली बार वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया। लेकिन तीसरे और आखिरी वनडे मैच में इंग्लैंड ने धमाकेदार वापसी करते हुए भारत का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड ने अफ्रीकी टीम को 342 रनों से हराकर वनडे में रनों के लिहाज से सबसे बडी़ जीत दर्ज की।

दर्ज की वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने अफ्रीका का जो हश्र किया वो कई सालों तक याद रखा जाएगा। वनडे सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफ्रीका के सामने जीत के लिए 414 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में अफ्रीका की टीम सिर्फ 72 रनों पर सिमट गई। इस तरह इंग्लैंड ने तीसरे मैच में अफ्रीकी टीम को 342 रनों से हराया। यह वनडे में रनों के लिहाज से सबसे बडी़ जीत हुई।

टीम इंडिया के नाम था ये रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम था। लेकिन अब इस रिकॉर्ड पर इंग्लैंड ने कब्जा जमा लिया। टीम इंडिया ने 2023 में श्रीलंका को 317 रनों से हराया था। पिछले दो साल से टीम इंडिया इस रिकॉर्ड पर काबिज थी। लेकिन अब इंग्लैंड ने अफ्रीका को 342 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। वनडे में रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम है, कंगारू टीम ने नीदरलैंड्स को वनडे वर्ल्ड कप में 2023 में 309 रनों से हराया था।

वनडे में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी 5 जीत

342 रन - इंग्लैंड vs अफ्रीका, (साल 2025)
317 रन - भारत vs श्रीलंका, (साल 2023)
309 रन - ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स (साल 2023)
304 रन - जिम्बाब्वे vs अमेरिका (साल 2023)
302 रन - भारत vs श्रीलंका (साल 2023)

ये भी पढ़ें:

एशिया कप में पंत और राहुल नहीं बल्कि इस धाकड़ बल्लेबाज़ को मिलेगी विकेटकीपर की जिम्मेदारी

जीत के पास पहुंच चुकी थी इंग्लैंड, फिर भारतीय गेंदबाज़ों ने सिर्फ 56 मिनट में हारी बाजी पलटी

Tags :
Biggest win in ODICricket newsEngland vs South Africasouth africa vs england

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article