BAN vs PAK: तीसरे वनडे में पाकिस्तान की शर्मनाक हार, बांग्लादेश ने सीरीज पर जमाया कब्जा
BAN vs PAK: पाकिस्तान की टीम को एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है।
BAN vs PAK: पाकिस्तान की टीम को एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच रविवार को खेले गए तीसरे मैच में काफी रोमांच देखने को मिला। इस मैच में बांग्लादेश ने आखिर में 11 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
तीसरे वनडे में पाकिस्तान की शर्मनाक हार
रे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पांच विकेट खोकर 290 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। बांग्लादेश के लिए इस मैच में ओपनर तंजीद हसन ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़ा। उनके शतक की बदौलत पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 291 रनों का टारगेट रखा। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 279 रनों पर ही ढेर हो गई।
सलमान अली आगा का शतक नहीं आया काम
इस मैच में बल्लेबाज़ों के लिए पिच पर रन बनाना इतना आसान नज़र नहीं आ रहा था। बांग्लादेश के 291 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत बेहद ख़राब रही। पाकिस्तान ने अपने पहले तीन विकेट सिर्फ 17 रनों के स्कोर पर गंवा दिए। लेकिन इसके बाद एक तरफ सलमान अली ने मोर्चा संभाला। सलमान अली आगा ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 106 रनों की पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए।
बांग्लादेश ने सीरीज पर जमाया कब्जा
पाकिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने बड़ी जीत दर्ज की थी, हालांकि दूसरे मैच में पाकिस्तान ने वापसी करते हुए जीत के साथ सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी। लेकिन तीसरे और आखिरी मैच में बांग्लादेश की टीम ने 11 रनों से जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाया।


