कार्लोस अल्कराज ने रचा इतिहास, जोकोविच को हरा जीता ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब
टेनिस के बड़े टूर्नामेंट में शुमार ऑस्ट्रेलिया ओपन में कार्लोस अल्कराज ने इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया ओपन 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया।
Australian Open 2026: टेनिस के बड़े टूर्नामेंट में शुमार ऑस्ट्रेलिया ओपन में कार्लोस अल्कराज ने इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया ओपन 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ओपन के खिताबी मुकाबले में कार्लोस अल्कराज का सामना दिग्गज नोवाक जोकोविच हुआ। इस मुकाबले में कार्लोस अल्कराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। स्पेन के टेनिस स्टार कार्लोस अल्कराज ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब अपने नाम किया हैं।
पहला सेट हारकर अल्कराज ने की वापसी
इस मुकाबले में कार्लोस अल्कराज और नोवाक जोकोविच के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। इस फाइनल मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला चार सेट तक चला। आखिर में कार्लोस अल्कराज ने तीन सेट में जीत के साथ ख़िताब पर अपना कब्ज़ा जमा लिया। हालांकि कार्लोस अल्कराज को पहले सेट में नोवाक जोकोविच 2-6 से हराया था। लेकिन उसके बाद अल्कराज ने दमदार वापसी करते हुए 6-2, 6-3, 7-5 से जोकोविच को लगातार तीन सेट में मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया।
अल्कराज ने पहली बार जीता ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब
रॉड लेवर एरिना में खेले गए ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल मैच में अल्कराज ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। एक तरफ जहां जोकोविच ने 11वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी तो दूसरी तरह टेनिस की दुनिया में अपना दबदबा ज़माने वाले अल्कराज ने ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब इससे पहले कभी नहीं जीता था। अब अल्कराज के टेनिस करियर में ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब भी जुड़ गया हैं।
अल्कराज के नाम 7वां ग्रैंड स्लैम जीता
बता दें टेनिस की दुनिया में अल्कराज ने छोटी उम्र में बड़ा नाम कर दिखाया। अल्कराज ने 2023 और 2024 में लगातार दो बार विंबलडन का खिताब जीतकर टेनिस की दुनिया में तहलका मचाया था। अब उन्होंने अपने 7वें ग्रैंड स्लैम के रूप में ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब भी अपने नाम कर लिया। अल्कराज ओपन एरा में 7 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।


