Friday, June 27, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

महेंद्र सिंह धोनी के लिए ख़ास होगा ये आईपीएल, बना सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में धोनी सबसे सफल विकेटकीपर माने जाते हैं। धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 190 शिकार किए थे।
featured-img

MS Dhoni IPL 2025: आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस बार भी खिताब जीतने की प्रबल दावेदार टीमों में चेन्नई सुपरकिंग्स का नाम शामिल हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni IPL 2025) आखिरी बार आईपीएल खेलते दिखाई दे सकते हैं। वह इस बार अपनी टीम को खिताब दिलाने का प्रयास करेंगे। इस बार धोनी के निशाने पर कई बड़े रिकार्ड्स भी होंगे।

धोनी 200 शिकार का रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम

आईपीएल के इतिहास में धोनी सबसे सफल विकेटकीपर माने जाते हैं। धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 190 शिकार किए थे। आईपीएल में इस बार 10 और शिकार के साथ धोनी 200 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। धोनी ने आईपीएल में कुल 148 कैच और 42 स्टंपिंग की हैं। उनके बाद इस मामले में दिनेश कार्तिक का नाम आता हैं। दिनेश कार्तिक के नाम 174 शिकार दर्ज हैं।

चेन्नई के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़

इसके अलावा धोनी अपने आखिरी आईपीएल में बल्ले से भी बड़ा धमाल करेंगे। धोनी ने चेन्नई के लिए खेलते हुए 202 पारियों में 40.25 की औसत और 139.28 की स्ट्राइक रेट से 4,669 रन बनाए हैं। उनसे आगे इस मामले में सिर्फ सुरेश रैना ही मौजूद हैं। सुरेश रैना ने आईपीएल करियर में 4,687 रन बनाए हैं। इसका मतलब धोनी इस सीजन में 18 रन बनाने के साथ ही चेन्नई के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स फुल स्क्वॉड (CSK Full Squad)

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

यह भी पढ़ें:

भारत तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए तैयार, न्यूजीलैंड को फिर देनी होगी पटखनी

LSG को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण आईपीएल के पहले हाफ से बाहर हुआ ये तेज़ गेंदबाज़

ट्रेंडिंग खबरें

Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्‍नाथ जी के महाप्रसाद में मिलती है 'छड़ी', जानें इसका महत्‍व

India US Trade Deal: बिग ब्यूटीफुल इवेंट में डोनाल्ड ट्रंप ने दिए भारत के साथ बड़ी ट्रेड डील के संकेत

Niladri Vijay 2025: रथ यात्रा का अंतिम अनुष्ठान, यह भगवान जगन्नाथ के अपने मंदिर में लौटने का है प्रतीक

Jagannath Rath Yatra: आज से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, देश दुनिया से लाखों श्रद्धालु पहुंचे पुरी

Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को जरूर चढ़ाएं ये 5 भोग, होगी मनोकामना पूर्ण

Friday Remedies: शुक्रवार के दिन भूलकर भी ना करें ये 5 काम, रुष्ट हो जाएंगी मां लक्ष्मी

बिलावल भुट्टो की गीदड़भभकी पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का मुंहतोड़ जवाब, बोले- पानी कहीं नहीं जाएगा…

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज