गर्मियों के मौसम में इन मसालों के सेवन से हो सकता है खतरा, आज ही बना लें दूरी

गर्मी हर दिन बढ़ती जा रही है। इस मौसम में गर्मी से परेशान होने के साथ-साथ आप कई बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं।

Jyoti Patel
Published on: 24 April 2025 2:00 PM IST
गर्मियों के मौसम में इन मसालों के सेवन से हो सकता है खतरा, आज ही बना लें दूरी
X
Spices to Avoid in Summer: गर्मी हर दिन बढ़ती जा रही है। इस मौसम में गर्मी से परेशान होने के साथ-साथ आप कई बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं। क्योंकि अब तापमान हर दिन बढ़ेगा, इसलिए हीट स्ट्रोक और लू लगने का खतरा भी बढ़ जाएगा। इसलिए ज़रूरी है कि हम अपनी सेहत का ध्यान रखें। इस मौसम में सबसे ज़्यादा शरीर में पानी की कमी होती है। पानी की कमी से बचने के लिए डॉक्टर भी खूब पानी पीने की सलाह देते हैं और ऐसी चीजें खाने की सलाह देते हैं जो आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद कर सकें। इसलिए घर का खाना खाएं और बाहर की चीजों से दूर रहना ही अच्छा है।
बाहर का तेल वाला और मसालेदार खाना पेट खराब कर सकता है। इसलिए खाने में हमेशा हल्की और सेहतमंद चीजें शामिल करना बेहतर माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके घर के खाने में इस्तेमाल होने वाले कई मसाले ऐसे हैं जो आपके शरीर की गर्मी को बढ़ा सकते हैं? तो चलिए जानते हैं कि कौन से मसाले हमारे शरीर का तापमान बढ़ा सकते हैं।

कम करें लाल मिर्च का सेवन

लाल मिर्च ज़्यादा खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इसका तीखापन आपके शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है। इसे ज़्यादा खाने से छाती, पेट, गले और सीने में जलन भी हो सकती है। इसके अलावा इसके कारण आपको गैस और उल्टी-दस्त की प;ारेषणी का भी सामना करना पड़ सकता है, जिसके चलते आपको गर्मियों में कम मात्रा मेंमिर्ची का सेवन करना चाहिए।

लहसुन होता है गर्म

लहसुन गरम होता है। यह सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन गर्मियों में इसे थोड़ा ही खाना ठीक है। ज़्यादा खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। जिसके कारण आपको बॉडी में जलन की समस्या हो सकती है।

ध्यान से करें अदरक का सेवन (Spices to Avoid in Summer)

सर्दियों में अदरक की चाय या काढ़ा पीने में बहुत अच्छे लगते हैं और ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। लेकिन अदरक गरम होता है इसलिए गर्मियों में इसे कम ही खाना अच्छा माना जाता है, ज़्यादा खाने से यह शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। इसलिए गर्मियों में इसका इस्तेमाल ध्यान से करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story