Special Food: लोहड़ी और संक्रांति पर ले घर पर बनाएं इन स्वादिष्ट व्यंजनों का आंनद

भारत एक विविधताओं का देश है, यहां पर हर धर्म के त्योहार और पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं।

Jyoti Patel
Published on: 9 Jan 2025 11:45 AM IST
Special Food: लोहड़ी और संक्रांति पर ले घर पर बनाएं इन स्वादिष्ट व्यंजनों का आंनद
X
Special Food: भारत एक विविधताओं का देश है, यहां पर हर धर्म के त्योहार और पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं। संक्रांति एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को खासतौर पर पंजाबी मानते हैं। लोहड़ी साल का सबसे पहला त्योहार होने के कारण इसका उत्साह अलग ही होता है। ऐसे में इसकी धूम काफी दिन पहले से ही बाजारों और घरों में दिखाई देने लगती है। इस त्योहार के लिए लोग कई-कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं। इसकी सबसे ज्यादा धूम पंजाब और हरियाणा में देखने को मिलती है। हर भारतीय त्योहार अच्छे खाने के बिना अधूरा होता है, इसलिए आज हम आपको इन त्योहारों के लिए कुछ खास डिशेज बताएँगे। ये त्योहार सर्दियों के मौसम में आतें है। इसलिए
इन त्योहारों पर गुड़
और तिल के पकवान खाने की परंपरा है। इसलिए आज हम आपको तिल-गुड़ से बनने वाले स्वादिष्ट पकवानो के बारे में बताने जा रहें हैं।

तिल और गुड़ लड्डू बनाए

लोहड़ी और संक्रांति पर तिल गुड़ के लड्डू और रेवड़ी बनाने का रिवाज काफी समय से चला आ रहा है। इसके लिए आपको सफेद तिल 1 कप, गुड़ - 1 कप और घी की जरूरत पड़ेगी। लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तिल को सूखा भूनें और ठंडा होने दें। पिघले हुए गुड़ में घी मिलाएं और तिल डालें। इसे अच्छी तरह मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

घर पर बनाएं तिल-गुड़ की गजक

हम सबकी को चिक्की यानी गजक खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए तिल - 1 कप, गुड़ - 1 कप और घी - 1 चम्मच की जरूरत पड़ेगी। चिक्की बनाते समय तिल को हल्का भून लें। इसके बाद गुड़ को पिघलाकर इसमें घी डालें। तिल मिलाकर इसे चिकनी प्लेट पर फैलाएं और ठंडा होने दें। चाकू से चौकोर टुकड़े काट लें।

तिल-गुड़ की बनाएं खीर

सर्दी के मौसम में तिल-गुड़ की खीर खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। खीर बनाने के लिए आपको तिल - 2 चम्मच, गुड़ - 1/2 कप, चावल - 1/4 कप, दूध - 1 लीटर और सूखे मेवों की जरूरत पड़ेगी। खीर बनाने के लिए चावल को दूध में पकाएं। तिल को भूनकर खीर में डालें। गुड़ मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं। ये भी पढ़ें :
Health Alert :विटामिन बी-12 की कमी के कारण आपको हो सकतीं हैं ये परेशानियां, जाने इसके लक्षण
Black Cardamom Benefits : क्या आप जानते हैं ? बड़ी इलायची खाने में जायका बढ़ाने के साथ-साथ इन्फेक्शन से बचाने में हैं फायदेमंद
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story