आगरा मेें कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Prashant Dixit
Published on: 25 Feb 2024 6:34 PM IST
आगरा मेें कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव
X
Bharat Jodo Nyay Yatra: आगरा मेें कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए हैं। वहां से अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दोनों नेताओं ने यात्रा शुरू की। कांग्रेस की न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
न्याय यात्रा में अखिलेश बोले
इस दौरान (Bharat Jodo Nyay Yatra) अखिलेश यादव ने कहा कि यह शहर पूरा मोहब्बत का शहर है, हमारी लड़ाई संविधान बचाने की लड़ाई है, बीजेपी हटाओ देश को बचाओ, हमारी लड़ाई तभी सफल होगी जब उत्तर प्रदेश में बीजेपी हारेगी, 80 हराओ लोकतंत्र बचाओ, हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी। इस दौरान मंच पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अजय राय भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े: जलमग्न द्वारका नगरी में प्रार्थना करना एक बहुत ही दिव्य अनुभव था- पीएम मोदी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले
इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Bharat Jodo Nyay Yatra) ने कहा कि मुझे भीड़ में से एक लड़का ने आकर कहा कि मैं जानता हूँ आप क्या कर रहे हैं, मैंने पूछा कि मैं क्या कर रहा हूँ तो उसने कहा कि आप नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं, आज देश में नफरत का बाजार खुला हुआ है, इस देश में गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है, इसलिए हमने अपनी यात्रा में न्याय शब्द को भी जोड़ है।
यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन
आपको बता दे कि यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन के एलान के बाद राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव एक मंच पर पहली बार नजर आए हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 17 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेगी। जिसका एलान कांग्रेस की तरफ से गठबंधन के बाद हो गया है। इन सीटों के नाम भी कांग्रेस और सपा के पैनल ने साफ कर दिए हैं। वहीं बची हुई सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी होगें।
यह भी पढ़े: यूपी के कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मचा हड़कंप, कई लोगों की मौत
OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story