South Superstar Vijay चन्द्रशेखर ने राजनीति में रखा कदम, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बनाई पार्टी

Prashant Dixit
Published on: 2 Feb 2024 8:39 PM IST
South Superstar Vijay चन्द्रशेखर ने राजनीति में रखा कदम, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बनाई पार्टी
X
लखनऊ (डिजिटल डेस्क)। South Superstar Vijay in Politics: देश की राजनीति में सुपरस्टार विजय चन्द्रशेखर ने शुक्रवार 2 फरवरी 2024 को राजनीतिक पार्टी के नाम का ऐलान किया है। उनकी पार्टी का नाम तमिलगा वेत्री कजगम (Tamilaga Vetri Kazham) होगा। विजय की ओर जारी बयान में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी चीजें साफ की गई।
लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ेगे
विजय चन्द्रशेखर ने बताया हम 2024 का चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। हम इस दौरान न ही किसी को समर्थन देंगे। यह फैसला हमारी सामान्य और कार्यकारी परिषद की बैठक में लिया गया है। विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चन्द्रशेखर है। उनको विजय (Vijay) थलापति के नाम से ही जाना जाता है। विजय का जन्म 22 जून 1974 को हुआ था। वह प्रोफेशनल अभिनेता और प्लेबैक सिंगर हैं।
यह भी पढ़े: चंपई सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अब 10 दिन में साबित करना होगा बहुमत
तमिल सिनेमा में अधिक पेमेंट
सुपरस्टार विजय चन्द्रशेखर ने तमिल के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। इनकी गिनती तमिल सिनेमा में सबसे अधिक पेमेंट लेने वाले अभिनेताओं में होती है। विजय (Vijay) को थलापति और कमांडर के नाम से भी जाना जाता हैं। अब तक सुपरस्टार विजय स्टार इंडिया की ओर से आठ पुरस्कार, तमिलनाडु सरकार की ओर से तीन पुरस्कार जीत चुके हैं।
यह अभिनेता बना चुके पार्टी
भारतीय सेलिब्रिटीज की कमाई के आधार पर फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 की सूची में कई बार विजय (Vijay) को शामिल किया जा चुका है। इससे पहले आंध्र प्रदेश में सुपरस्टार अन्ना और एनटीआर ने पार्टी बनाई है। इसके अलावा मशहूर स्टार एनटी रामाराव ने तेलुगू देशम पार्टी की स्थापना की थी। वह आंध्र प्रदेश के सात साल तक मुख्यमंत्री भी रहे है। यह भी पढ़े: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार
OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story