दुल्हन बनी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सोनू, लॉन्ग टर्म बॉय फ्रेंड संग रचाई शादी, देखें VIDEO

'तारक मेरता का उल्टा चश्मा' फेम झील मेहता ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड से आखिरकार शादी कर ली।

Shiwani Singh
Published on: 1 Jan 2025 11:43 PM IST
दुल्हन बनी तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू, लॉन्ग टर्म बॉय फ्रेंड संग रचाई शादी, देखें VIDEO
X
मशहूर सीरियल 'तारक मेरता का उल्टा चश्मा' फेम झील मेहता ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड से आखिरकार शादी कर ली। सीरियल में सोनू का किरदार निभाने वाली झील ने अपने बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से शादी की है। झील और आदित्य एक-दूसरे को पिछले 14 साल से डेट कर रहे थे।

शादी में खास मेहमान ही हुए शामिल

अपनी शादी का वीडियो 'सोनू' यानी झील ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वे लाल जोड़े में सजी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में दोनों अपनी शादी को खूब इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। पिछले साल 28 दिसंबर को झील और आदित्य दुबे शादी के बंधन में बंधे। इस छोटे शादी समारोह में परिवार वालों के अवाला कुछ खास रिश्तेदार ही शामिल हुए।

एक-दूसरे को गले लगाकर हुए भावुक

शादी के एक वीडियो में झील को दुल्हन के जोड़े में सजी देखकर आदित्य भावुक होते दिखाई देते हैं। इस वीडियो पर फैन्स ने कई कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में झील और आदित्य की जयमाला सेरेमनी की झलक भी है। दोनों एक-दूसरे को गले लगाया और भावुक हुए।

पिछले साल जनवरी में किया था प्रपोज़

जनवरी 2024 में आदित्य दुबे ने झील मेहता को शादी के लिए प्रपोज किया था। उस समय भी झील ने इसका वीजियो अपने इंस्टाग्रम पर शेयर किया था। उसके बाद मई 2024 में झील ने भी आदित्य को प्रपोज करने की योजना बनाई और इसका वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। यह वीडियो समुद्र के किनारे बनाया गया।
View this post on Instagram

A post shared by Jheel Mehta (@jheelmehta_)

एक्टिंग से दूरी बना चुकी हैं झील मेहता

मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बाद से झील ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाई हुई है। इस सीरियल में झील ने आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू का किरदार निभाया था। हालांकि उन्होंने 2012 में इसे छोड़ दिया था। इस सीरियल को खूब पसंद किया जाता था। सब टीवी पर इस धारावाहिक का प्रसारण 2028 में शुरू हुआ था और यह सब टीवी पर सबसे अधिक देखा जाने वाला सीरियल था। यह सीरियल लेखक तारक मेहता के "दुनिया ने ऊन्धा चश्मा" पर आधारित है, जो एक गुजराती साप्ताहिक अखबार 'चित्रलेखा' के लिए लिखते थे।
Jheel
ये भी पढ़ेंः 
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story