Sonu Nigam: '...क्योंकि यह बबासीर बन जाते हैं' बेंगलुरु विवाद पर क्या बोले सोनू निगम?

Vivek Chaturvedi
Published on: 3 May 2025 6:37 PM IST
Sonu Nigam: ...क्योंकि यह बबासीर बन जाते हैं बेंगलुरु विवाद पर क्या बोले सोनू निगम?
X
Sonu Nigam Music Concert Dispute: सिंगर सोनू निगम फिर विवादों में नजर आ रहे हैं। अब सोनू निगम के खिलाफ बेंगलुरू में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला म्यूजिक कॉन्सर्ट में सोनू निगम की ओर से की गई टिप्पणी से जुड़ा है। (Sonu Nigam Music Concert Dispute) जिस म्यूजिक कॉन्सर्ट में सोनू निगम ने यह टिप्पणी की थी, यह कॉन्सर्ट 25-26 अप्रैल को बेंगलुरु में हुआ था। जिसे कन्नड भाषा के अपमान से जोड़कर देखा जा रहा है। अब सोनू निगम ने इस बयान पर सफाई दी है, सोनू निगम ने क्या कहा? जानिए

सोनू निगम के खिलाफ क्यों हुई FIR ?

सिंगर सोनू निगम पिछले दिनों बेंगलुरु में म्यूजिक कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। यहां सोनू निगम की परफॉर्मेंस चल रही थी और बड़ी संख्या में यूथ सोनू निगम की परफॉर्मेंस देख रहा था, लोग एंजॉय कर रहे थे। तभी वहां कुछ ऐसा हुआ कि सोनू निगम को इसका जवाब तल्खी से देना पड़ा। अब इस टिप्पणी के विरोध में सोनू निगम के खिलाफ बेंगलुरू के अवहल्ली पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। सोनू निगम पर कन्नड समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है।
Sonu Nigam Music Concert Dispute

सोनू निगम ने म्यूजिक कॉन्सर्ट में क्या कहा?

म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम से कुछ लोगों ने कन्नड भाषा में गाना गाने की अपील की थी। शिकायत में बताया गया है कि सोनू निगम ने इसके जवाब में कहा कि कन्नड कन्नड कन्नड, इसीलिए पहलगाम में वो हादसा हुआ। सोनू निगम ने कहा कि मैंने सभी भाषाओं में गाने गाए हैं। मेरे जीवन के सबसे अच्छे गाने कन्नड में हैं। मुझे अच्छा नहीं लगा कि एक लड़का मुझे धमकी दे रहा था कन्नड़ कन्नड़। सोनू निगम ने कहा कि मैं आपकी इतनी इज्जत करता हूं, इतना प्यार करता हूं। आपको भी ध्यान रखना चाहिए।

अब सिंगर सोनू निगम ने पेश की सफाई

सोनू निगम ने म्यूजिक कॉन्सर्ट में हुए इस विवाद अब वीडियो जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनू निगम ने वीडियो में कहा है कि कन्नड कन्नड़ प्यार से कहना अलग होता है, धमकाना अलग होता है। सोनू निगम का कहना है कि 4-5 लड़के उन्हें कन्नड़ भाषा में गाना गाने के लिए धमका रहे थे। हर जगह ऐसे चार-पांच लोग होते हैं, जिन्हें पहली बार में बताना जरुरी होता है कि वो आपको बुली नहीं कर सकते। क्योंकि ये लोग बाद में बबासीर बन जाते हैं। सोनू निगम ने वीडियो में कहा कि कन्नड़ लोग बहुत अच्छे होते हैं।
यह भी पढ़ें: मीका सिंह ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा नहीं देती हैं क्रेडिट
यह भी पढ़ें: 'मैंने भी पेशाब पी है': अनु अग्रवाल ने परेश रावल के दावे का किया समर्थन, बोलीं- ये स्किन के लिए होता है फायदेमंद
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story