'नव्या' फेम सौम्या सेठ ने दिखाई अपनी गोद भराई की झलक, बेज ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

हाल ही में, 'नव्या' फेम पूर्व एक्ट्रेस सौम्या सेठ ने अपने बेबी शॉवर की झलकियां शेयर कीं। आइए आपको दिखाते हैं।

Pooja
Published on: 27 May 2025 8:08 PM IST
नव्या फेम सौम्या सेठ ने दिखाई अपनी गोद भराई की झलक, बेज ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
X
टीवी एक्ट्रेस सौम्या सेठ को पॉपुलर टीवी शो 'नव्या' के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने लीड रोल प्ले किया था। इस समय वह यूएस में लाइफ के बेस्ट फेज को एंजॉय कर रही हैं। अपनी पहली शादी के असफल होने के बाद अभिनेत्री ने कई मुश्किलों का सामना किया है। पहली शादी से उन्हें एक बेटा है। हालांकि, 33 साल की उम्र में उन्हें दोबारा प्यार हुआ और उन्होंने शुभम चुहाडिया संग शादी रचाई। खैर, अब वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अब, उन्होंने अपने बेबी शॉवर बैश की प्यारी झलकियां शेयर कीं।

सौम्या सेठ ने दिखाई बेबी शॉवर की झलकियां

26 मई 2025 को सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी शॉवर की कुछ झलकियां साथा कीं। अपने इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने बेज-टोन वाली ड्रेस पहनी हुई थी और साथ में एक मैचिंग कार्डिगन पहना हुआ था। पहली तस्वीर में हम पीच, रोज़ गोल्ड और व्हाइट बैलून्स के साथ शानदार बैकग्राउंड देख सकते हैं। उनके फोटो सेशन के ऊपर 'ओह बेबी' लिखा हुआ है।
एक फोटो में वह अपने पति शुभम चुहाडिया और अपने बेटे के साथ पोज़ दे रही थीं। इसके अलावा, एक अन्य झलक में हम सौम्या के बेटे को केक काटते हुए देख सकते थे, जो जेंडर रिवील जैसा लग रहा था। हालांकि, उन्होंने कुछ रिवील नहीं किया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, "24 मई 2025 - एक ऐसा दिन जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी। हमारा घर, मेरा दिल, बैकयार्ड हवा... सब कुछ एकदम परफेक्ट था। यह बेबी शॉवर सिर्फ़ बेबी शार्क #2 के लिए जश्न मनाने का मौका नहीं था। यह प्यार, सपोर्ट, हंसी और यादों का एक पूरा पल था जो हमेशा मेरे दिल में बसा रहेगा। हर उस आत्मा का शुक्रिया जिसने इसे जादुई बनाया।"

सौम्या सेठ की पर्सनल लाइफ

बता दें कि सौम्या ने एक्टिंग छोड़ दी है। अब वह यूनाइटेड स्टेट में रहती हैं। खैर, सौम्या ने 15 जनवरी 2017 को अभिनेता अरुण कपूर से शादी की थी, जो वेस्टिन फोर्ट लॉडरडेल बीच रिज़ॉर्ट में हुई थी। उसी साल कपल ने अपने बेटे आयडेन कपूर का स्वागत किया था। हालांकि, दोनों के रिश्ते जल्द ही खराब हो गए और 2019 में वे तलाक लेकर अलग हो गए। 4 साल बाद सौम्या को फिर से प्यार हुआ और उन्होंने 22 जून 2023 को एक इंटीमेट सेरेमनी में शुभम चुहाडिया संग शादी रचाई।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story