Shukra Gochar 2024: कल शुक्र ग्रह के मेष राशि में गोचर करने से इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Juhi Jha
Published on: 23 April 2024 6:38 PM IST
Shukra Gochar 2024: कल शुक्र ग्रह के मेष राशि में गोचर करने से इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत
X
Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह हर माह में एक (Shukra Gochar 2024) बार राशि परिर्वतन करते है आर सौर मंडल में भी नवग्रहों में शुक्र का विशेष स्थान है। शुक्र को धन, वैभव, सुख, एश्वर्य और सुख संपदा का दाता माना जाता है और वृषभ व तुला राशि का स्वामी कहा जाता है। कल यानी 24 अप्रैल 2024 को शुक्र मीन राशि से निकल कर मेष राशि में गोचर करने जा रहे है।इसके ठीक 4 दिन बाद यानी 28 अप्रैल,रविवार को शुक्र इसी राशि में अस्त हो जाएंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन और अस्त होने से 3 राशियों की किस्मत बदल सकती है। साथ ही इन
राशियों
का प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ भी शानदार रहेगा। तो आइए जानते है कौनसी है वो तीन लकी राशि:-
मेष राशि
मेष राशि में शुक्र का गोचर बेहद शुभ व लाभदायक माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को धन लाभ होगा और नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति व मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जल्द ही कोई नया व्यवसाय खोल कर सकते है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी और करियर के नए अवसर मिलेंगे।
तुला राशि
शुक्र का गोचर तुला राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। शुक्र तुला राशि के स्वामी होने के साथ ही इसके सप्तम भाग में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। वैवाहि​क लोगों का जीवन अच्छा गुजरेगा और मुश्किल समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा और साथ ही नौकरी करने वाले लोगों की आय में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। परिवार में शांति बन रहने के संकेत है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए शुक्र का गोचर बेहद फायदेमंद होने वाला है। क्योंकि यह गोचर सिंह राशि के नवम भाव में होने जा रहा है। इससे आपको जीवन में सफलता मिलेगी। बिगड़े हुए काम पूरे हो जाएंगे। साथ ही किसी नए कार्य में निवेश कर सकते है। जल्द ही गाड़ी या सम्पत्ति में खरीदने के आसार है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। आर्थिक सुधार होगा। ये भी पढ़ें: बुध के उदय से इन राशियों के जीवन में खुशियां देगी दस्तक
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story