कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, काफी दिनों से चल रहे थे बीमार

Surya Soni
Published on: 29 Nov 2025 11:12 AM IST
कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, काफी दिनों से चल रहे थे बीमार
X
Shri Prakash Jaiswal Death: कांग्रेस के दिग्गज नेता और मनमोहन सरकार में कोयला मंत्री रहे श्रीप्रकाश जायसवाल निधन हो गया है। श्रीप्रकाश जायसवाल पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

कानपुर से लगातार तीन बार बने सांसद

श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। श्रीप्रकाश जायसवाल ने 1999, 2004 और 2009 में कानपुर से कांग्रेस को जीत दिलाई। मनमोहन सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। उन्होंने 2011-2014 तक तीन वर्षों तक कोयला मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला। वो कानपुर के लगातार तीन बार सांसद रहे थे।

काफी दिनों से चल रहे थे बीमार

काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे जायसवाल की हालत पिछले कुछ दिनों में और अधिक नाजुक हो गई थी। परिवार के सदस्यों के अनुसार उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी, देर शाम उन्हें कार्डियोलॉजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके निधन की पुष्टि की।

राहुल गांधी ने किया शोक व्यक्त

उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे एक सच्चे कांग्रेसी थे जिन्होंने कानपुर के विकास और कल्याण के लिए लगन से काम किया।
ये भी पढ़ें:
चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट
Surya Soni

Surya Soni

Next Story