Shraddha Kapoor Viral Video: सेल्स गर्ल बन श्रद्धा कपूर ने की इतने की कमाई, ज्वेलरी खरीदने में की ग्राहक की मदद

Anjali Soni
Published on: 23 April 2024 9:36 PM IST
Shraddha Kapoor Viral Video: सेल्स गर्ल बन श्रद्धा कपूर ने की इतने की कमाई, ज्वेलरी खरीदने में की ग्राहक की मदद
X
Shraddha Kapoor Viral Video: बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने अलग अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है वह आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट करती है जिसे देख फैंस कंफ्यूज हो जाते हैं। इनकी सभी पोस्ट सबसे अलग होती है, सोशल मीडिया पर अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस एक सेल्स गर्ल बनी हुई है। चलिए वीडियो की सचाई जानते हैं।
श्रद्धा कपूर का अलग अंदाज
बता दें कि सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जूलरी ब्रांड के पुणे वाले स्टोर पर एक सेल्स गर्ल बन काम करती नजर आई है। वीडियो की शुरुआत में पहले ऐक्ट्रेस सिंपल लुक में नजर आ रही हेउ एयर स्टोर में जा रही है। इसके बाद वह सभी ग्राहकों को ज्वेलरी खरीदने में मदद करती है। वह सभी को सलाह भी देती हैं कि वे कौन-सी ज्वेलरी लें। अब ये वीडियो फैंस को कंफ्यूज कर रहा है कि आखिर एक्ट्रेस ऐसा क्यों कर रही है।
वायरल वीडियो
श्रद्धा कपूर स्टोर में सेल्स गर्ल बन इसलिए काम किया क्यूंकि वह लोगों को मैसेज देना चाहती है कि इनका काम आसान नहीं होता है। वीडियो में एक्ट्रेस ने , 'मेरा फर्स्ट टाइम था। आप लोग करोगे तो पता चलेगा। उन सभी लोगों को सलाम है जो सेल्स का काम करते हैं। ऐसा करके एक बार फिर एक्ट्रेस ने फैंस का दिल जीत लिया है। साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने 10,900 रुपये का बिक्री की है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा '10 में कितने मार्क्स ? पुणे के स्टोर में मेरा पहला बिक्री।'
यह भी पढ़े: रामलला के दर्शन करने परिवार संग अयोध्या पहुंचे रितेश देशमुख, यहां देखें फोटोज
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story