Maharashtra में भाजपा नेता नीलेश राणे पर भीड़ ने किया पथराव, बीजेपी और शिवसेना कार्यकर्ता भिड़े

Prashant Dixit
Published on: 17 Feb 2024 11:27 AM IST
Maharashtra में भाजपा नेता नीलेश राणे पर भीड़ ने किया पथराव, बीजेपी और शिवसेना कार्यकर्ता भिड़े
X
Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) के रत्नागिरी में शुक्रवार को बीजेपी नेता और पूर्व सांसद निलेश राणे के काफिले पर पथराव हो गया। जिसके बाद शुक्रवार 16 फरवरी को रत्नागिरी में बीजेपी और शिवसेना (UBT) कार्यकर्ता आपस में भिंड गए। जिसके बाद में पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
नीलेश राणे पर पथराव
रत्नागिरी के चिपलून में भाजपा और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इस झड़प के दौरान स्थिति बिगड़ती देख पुलिस (Maharashtra) ने बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले दाग करके भीड़ को नियंत्रित किया। भाजपा विधायक नीलेश राणे शुक्रवार को रत्नागिरी जिले के चिपलून में थे।
यह भी पढ़े: सांस नली में गुब्बारा फंसने से 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदली
कार्यकर्ताओं में हुई झड़प
तभी शिवसेना (UBT) के विधायक भास्कर जाधव के कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं और शिवसेना कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। जिसके बाद अज्ञात लोगों ने नीलेश राणे के काफिले पर पथराव कर दिया। जिस घटना पर सरकार (Maharashtra) ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
भास्कर जाधव से मतभेद
बीजेपी नेता नारायण राणे और शिवसेना विधायक भास्कर जाधव के बीच पहले से ही सियासी मतभेद रहे हैं। वहीं घटना पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra) ने कहा कि इस तरह के हमलों से विपक्ष की खीज दिख रही है, चिपलून की घटना में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यह भी पढ़े: भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने उत्तर प्रदेश में किया प्रवेश, जनसभा में रोजगार और युवाओं पर रहा फोकस
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story