20 साल बाद बेटे जोरावर को क्या सलाह देना चाहेंगे शिखर धवन? 2 साल से नहीं हो पाई मुलाकात

हाल ही में, पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने खुलासा किया कि वह अपने बेटे जोरावर के 31 साल के होने पर उन्हें क्या सलाह देना चाहेंगे।

Pooja
Published on: 25 May 2025 3:52 PM IST
20 साल बाद बेटे जोरावर को क्या सलाह देना चाहेंगे शिखर धवन? 2 साल से नहीं हो पाई मुलाकात
X
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। जब से उनका अपनी पूर्व पति आयशा मुखर्जी से तलाक हुआ है, तब से वह अपने बेटे जोरावर के साथ रहने के लिए तरस रहे हैं। अब, हाल ही में उन्होंने बताया कि वह 20 साल बाद अपने बेटे को क्या सलाह देना चाहेंगे।

20 साल बाद बेटे को क्या सलाह देना चाहेंगे शिखर धवन?

बता दें कि इस वक्त जोरावर 11 साल के हैं, जो अपनी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। करीब 2 सालों से शिखर अपने बेटे से नहीं मिले हैं। अब, रणवीर अल्लाहबादिया के साथ उनके पॉडकास्ट में शिखर से पूछा गया कि 20 साल बाद, जब जोरावर 31 साल के होंगे तो वह अपने बेटे को क्या सलाह देना चाहेंगे। इस पर शिखर ने कहा, "20 साल बाद जोरावर 31-32 का हो जाएगा। जोरावर को यहीं बोलूंगा कि जिंदगी में खुश रहना चाहिए। जो भी कर खुश रह। खुश रहने के जो तौर तरीके हैं वो है अपने अंदर झांको। कमियां को देखो। क्या ताकत है उसे पहचानों और बेहतर करो। बस यहीं कहना है, खुश ही रहना है।"

जब शिखर धवन ने बेटे संग आध्यात्मिक संबंध होने का किया खुलासा

इससे पहले शिखर ने 'एएनआई' पॉडकास्ट के साथ एक साक्षात्कार में बताया था कि वह अपने बेटे से अलगाव को कैसे झेल रहे हैं। वह अपने बेटे से मिलने के लिए तरसते रहते हैं, लेकिन मिल नहीं पाते और इस स्थिति से निपटने के लिए वह मेडिटेट करते हैं। उन्होंने कहा था, "मुझे आध्यात्मिक रूप से लगता है कि मैं उससे हर दिन बात कर रहा हूं, उसे गले लगा रहा हूं। मैं आध्यात्मिक रूप से इसमें अपनी ऊर्जा लगाता हूं। यह एकमात्र तरीका है जिससे मैं अपने बेटे को वापस ला सकता हूं। मेरी उदासी मदद नहीं करेगी। मैं खुद को अभिव्यक्त करता हूं।"

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी के बीच तलाक की लड़ाई

बता दें कि अक्टूबर 2023 में दिल्ली की पारिवारिक अदालत ने क्रिकेटर और उनकी अलग रह रही पत्नी आयशा को क्रूरता के आधार पर तलाक दे दिया था। 8 अगस्त 2020 से दोनों अलग रह रहे थे। हालांकि, उनके बेटे की कस्टडी आयशा को मिली थी। ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story