शिखर धवन ने सोफी शाइन संग की रिश्ते की पुष्टि, जानें उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में
लंबे समय बाद पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।
पूर्व इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आयशा मुखर्जी से तलाक के 2 साल बाद पूर्व क्रिकेटर की लाइफ में फिर से प्यार की एंट्री हो गई है। ऐसा हम इसलिए कह रह हैं, क्योंकि हाल ही में शिखर ने सोफी शाइन संग अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।
शिखर धवन ने सोफी शाइन संग रिश्ते को किया कंफर्म
मीडिया इंटरव्यू में अपने रिश्ते की पुष्टि करने के बाद, शिखर ने आखिरकार अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया। साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड की पहचान का भी खुलासा किया। 1 मई 2025 को शिखर की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन ने उनके साथ एक साझा पोस्ट शेयर की। फोटो में शिखर और सोफी एक साथ पोज देते हुए अच्छे लग रहे थे। फोटो के साथ सोफी ने दिल वाली इमोजी भी शेयर की और शिखर को टैग किया।View this post on Instagram
कौन हैं शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन?
शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और कथित तौर पर एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने 'लिमरिक इंस्टीट्यूट' से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन कियाहै। उन्होंने आयरलैंड कैसलरॉय कॉलेज से भी पढ़ाई की है। वर्तमान में, वह यूएई में 'नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन' में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम करती हैं।सोफी शाइन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो है, जिसमें वह शिखर के साथ श्री अनिरुद्धाचार्य की एक भक्त के साथ बातचीत पर लिप-सिंक करते हुए नजर आ रहे हैं। उसमें उन्होंने कहा था, 'वह उनके साथ रहना चाहती हैं।' ये भी पढ़े:View this post on Instagram
Next Story


