झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार

Surya Soni
Published on: 4 Aug 2025 10:28 AM IST
झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार
X
Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता ने निधन की जानकारी एक्स पर दी। बता दें शिबू सोरेन पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, किडनी संबंधी समस्याओं के चलते जून के आखिरी हफ्ते में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आज मैं शून्य हो गया : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता ने निधन की जानकारी एक्स देते हुए लिखा कि ''आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया''

झारखंड की राजनीति को बड़ा झटका

झारखंड की राजनीति शिबू सोरेन का नाम हमेशा याद रखा जाएगा। हजारीबाग के नेमरा गांव में साल 1944 शिबू सोरेन का जन्म हुआ था। उन्होंने काफी समय तक झारखंड के सीएम की कुर्सी संभाली। उनको केंद्रीय मंत्री के रूप में भी जनता की सेवा करने का मौका मिला था। झारखंड में उनके समर्थकों और झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।
झारखंड में ‘गुरुजी’ के नाम से मिली पहचान
आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में शिबू सोरेन सबसे आगे रहे। उन्होंने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में प्रमुख भूमिका अदा की। झारखंड में ‘गुरुजी’ के नाम से मशहूर शिबू सोरेन को तीन बार झारखंड की जनता ने सीएम की कुर्सी तक पहुंचाया। उनके निधन की जानकारी के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। ये भी पढ़ें: कर्नाटक में सियासी उठापटक के बीच मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कही ये बात Bihar Politics: बिहार में RJD पर बना संकट!, तेज प्रताप यादव महुआ सीट से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
Surya Soni

Surya Soni

Next Story