Mrs Universe 2025: भारत ने पहली बार जीता मिसेज यूनिवर्स का ख़िताब, इस महिला ने किया कमाल

19,000 फ़ॉलोअर्स वाली शेरी की शादी को 9 साल हो चुके हैं और उनका एक बेटा भी है।

Preeti Mishra
Published on: 11 Oct 2025 2:49 PM IST
Mrs Universe 2025: भारत ने पहली बार जीता मिसेज यूनिवर्स का ख़िताब, इस महिला ने किया कमाल
X
Mrs Universe 2025: शेरी सिंह ने मिसेज यूनिवर्स 2025 का ताज जीतकर इतिहास रच दिया है। वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय प्रतियोगी हैं। मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता (Mrs Universe 2025) के 48वें संस्करण में ताज हासिल करने के लिए दुनिया भर से 120 से ज़्यादा महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

क्या कहा शैरी सिंह ने?

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के छोटे से गांव मकौड़ा की रहने वाली गुर्जर समाज की बेटी शेरी सिंह ने अपनी जीत के बारे में कहा, "यह जीत सिर्फ़ मेरी नहीं, बल्कि हर उस महिला की है जिसने कभी सीमाओं से परे सपने देखने की हिम्मत की है। मैं दुनिया को दिखाना चाहती थी कि ताकत, दयालुता और लचीलापन ही सच्ची सुंदरता की परिभाषा है।"
यूएमबी पेजेंट्स की राष्ट्रीय निदेशक उर्मिमाला बोरुआ, जिन्होंने शेरी को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया था, ने कहा, "हमें हमेशा शेरी की क्षमता पर विश्वास था। उनकी ऐतिहासिक जीत ने भारत को गौरवान्वित किया है और हर उस महिला के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है जो अपने देश का प्रतिनिधित्व गरिमा और आत्मविश्वास के साथ करना चाहती है।"

शेरी सिंह कौन हैं?

19,000 फ़ॉलोअर्स वाली शेरी की शादी को 9 साल हो चुके हैं और उनका एक बेटा भी है। वह समय-समय पर अपनी निजी ज़िंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी बातें शेयर करती रहती हैं। उनके संयम और व्यक्तित्व ने जजों का दिल जीत लिया, लेकिन सबसे ख़ास बात यह है कि शेरी मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर ज़्यादा ध्यान देती हैं। शेरी के कामों का एक ऐसा संग्रह है जो दर्शाता है कि उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने में कैसे अपना योगदान दिया है। वह कम से कम तीन ऐसे संगठनों से जुड़ी हैं जो वंचित पृष्ठभूमि की लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने में मदद करते हैं। शेरी मानसिक स्वास्थ्य की भी समर्थक हैं और तेज़ी से भागती दुनिया में भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहने के महत्व के बारे में नियमित रूप से बोलती हैं।

Mrs Universe 2025: भारत ने पहली बार जीता मिसेज यूनिवर्स का ख़िताब, इस महिला ने किया कमाल

शेरी सिंह का संबंध पोलिटिकल फॅमिली से

शेरी सिंह का संबंध ग्रेटर नोएडा के मकौड़ा गांव के एक प्रतिष्ठित गुर्जर परिवार से है, जिसकी दबंग राजनीतिक विरासत रही है। उनके दादा, स्वर्गीय महेंद्र सिंह भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक कद्दावर नेता थे और दादरी विधानसभा से विधायक भी रह चुके थे। उनके पिता, समीर भाटी, भी उत्तर प्रदेश की दादरी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रह चुके हैं।

जानें कार्यक्रम के बारे में

इस कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले ओकाडा, मनीला, फिलीपींस में आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम न केवल बाहरी सुंदरता का जश्न मनाने के लिए है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि एक व्यक्ति में कितनी बुद्धिमत्ता, करुणा और सामाजिक ज़िम्मेदारी है। जब उसका नाम घोषित किया गया, तो शेरी की आँखें भर आईं। यह भी पढ़ें: 70th Filmfare Awards 2025: शाहरुख खान करेंगे होस्ट के रूप में वापसी, अक्षय, अभिषेक, कृति करेंगे परफॉर्म
Preeti Mishra

Preeti Mishra

Senior Sub Editor (Feature)

Preeti Mishra is a seasoned journalist with over 12 years of rich experience in the media industry. Over the course of her career, she has worked with reputed media organizations such as DD News, Hindustan, Final Report, and Newstrack, building a strong foundation in credible and impactful journalism. She has extensively covered diverse beats including Religion, Health, Lifestyle, and Tourism, and is known for presenting complex topics in a clear, engaging, and reader-friendly manner. Her writing reflects a fine balance of authenticity, research, and public interest, making her stories both informative and relatable. Currently, She is associated with Hind First, where she is responsible for leading and curating content for the Religion, Health, Lifestyle, and Tourism sections. With her deep subject knowledge and editorial insight, she continues to deliver high-quality, meaningful content that resonates strongly with a wide audience.

Next Story