महाराणा प्रताप जयंती पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें ये मोटिवेशनल मैसज
भारत के सबसे महान योद्धाओं में से एक, महाराणा प्रताप सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाई जाती है।
Maharana Pratap Jayanti 2025: महाराणा प्रताप जयंती भारत के सबसे महान योद्धाओं में से एक, महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया की जयंती के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। वे मेवाड़, राजस्थान के एक हिंदू राजपूत राजा थे और राजपूतों के सिसोदिया वंश से थे। वे अपनी बहादुरी और साहस के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं। अभिलेखों के अनुसार, महाराणा प्रताप का जन्म जूलियन कैलेंडर के अनुसार 9 मई, 1540 को हुआ था। हालाँकि, उस कैलेंडर को बदलने के बाद, ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार योद्धा का जन्म 19 मई, 1540 को हुआ था।
लेकिन, हिंदू कैलेंडर के अनुसार महाराणा प्रताप का जन्म ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया को हुआ था, 1597 विक्रम संवत। इसलिए, हर साल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाती है, जिसे महाराणा प्रताप जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस साल महाराणा प्रताप जयंती आज यानी 29 मई 2025 को मनाई जा रही है। महान योद्धा की जयंती मनाने के लिए अपने प्रियजनों के साथ ये मैसज शेयर कर सकतें हैं। वीर योद्धा महाराणा प्रताप जिनकी वीरता है अथाह चेतक घोड़ा रहा साथी लड़े मिलकर युद्ध का मैदान ! हाथ में ढाल, आंखों में आग, मुगलों को दी रणभूमि में झांक। हल्दीघाटी की गर्जना बनकर, वो लड़े वीरता के पथ पर। वीर वही है जिसमें मृत्यु का भय नहीं होता, वीर वही है जिसका स्वाभिमान सर्वोपरि होता है। आगे नदिया पड़ी अपार, घोड़ा कैसे उतरे उस पार राणा ने सोचा इस पार, तब तक चेतक था उस पार ! महाराणा प्रताप जयंती की बधाई हल्दीघाटी युद्ध में दुश्मन में कोहराम मचाया था देख वीरता राजपूताने की दुश्मन भी थर्राया था महाराणा प्रताप जयंती की बधाई ! जिनके सामने अकबर भी झुका, ऐसे प्रताप का यश अमर हुआ। स्वतंत्रता की ज्योत जलाने वाले, हैं हम सबके लिए प्रेरणा के प्याले। मातृभूमि के लिए सर्वस्व निछावर कर जाऊंगा वक्त आने पर मैं भी मेवाड़ी राणा बन जाऊंगा मैं भी वही महाराणा प्रताप बन जाऊंगा! महाराणा प्रताप जयंती की बधाई यह भी पढ़ें: Next Story


