Share Market: भारतीय शेयर मार्केट में लगातार तीसरे दिन गिरावट ! क्या हैं कारण ?

Vivek Chaturvedi
Published on: 20 May 2025 6:46 PM IST
Share Market: भारतीय शेयर मार्केट में लगातार तीसरे दिन गिरावट ! क्या हैं कारण ?
X
Share Market India: भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट रही। (Share Market India) निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में ही एक फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। यह काफी बड़ी गिरावट मानी जा रही है। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर क्यों चल रहा है? शेयर बाजार में गिरावट के क्या क्या कारण हैं? इस पर मार्केट एक्सपर्ट का क्या कहना है? जानिए

शेयर मार्केट में लगातार गिरावट

भारत में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स में 1300 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिल चुकी है। जबकि निफ्टी में भी तीन दिनों में 378 अंक की गिरावट आई है।। जिससे मंगलवार को निवेशकों के 5.50 लाख करोड़ रुपए डूब गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 872.98 अंकों की गिरावट के साथ 81,186.44 अंकों पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक​ निफ्टी भी 261.55 अंकों की गिरावट के साथ 24,683.90 अंकों पर बंद हुआ।
Share Market India

किस सेक्टर के शेयर में गिरावट

शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट से कोई भी सेक्टर अछूता नहीं रहा। आईटी, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग और फाइनेंस सहित लगभग सभी सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। BSE के आंकड़ों पर गौर करें तो मारुति के शेयर में 2.76 फीसदी की गिरावट रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में भी 2.13 प्रतिशत की गिरावट आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस के शेयर में भी गिरावट देखने को मिली। कमोबेश अन्य कंपनियों के शेयर का भी यही हाल रहा।

शेयर बाजार में गिरावट क्यों?

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के कई कारण बताए जा रहे हैं। मार्केट के एक्सपर्ट के मुताबिक मूडीज की ओर से अमेरिका को कम रेटिंग देना भी एक वजह है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार से पैसा निकाला। शेयर बाजार में मुनाफावसूली का ट्रेड भी देखने को मिला। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 19 मई को 526 करोड़ रुपए निकाले, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 238 करोड़ रुपए की बिकवाली की। मार्केट के हैविवेट शेयरों में बड़ी गिरावट की वजह से भी सेंसेक्स और निफ्टी को झटका लगा।
यह भी पढ़ें: मरीज़ की उंगलियां कुतर गए चूहे...बिहार के सरकारी अस्पतालों के हाल बेहाल, मामले पर क्या बोले तेजस्वी?
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' छोड़ने के लिए परेश रावल पर किया 25 करोड़ का मुकदमा, 'बाबू भैया' ने दी प्रतिक्रिया
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story