Shahrukh Khan : चेहरा छुपाकर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान...

Ekantar Gupta
Published on: 30 Aug 2023 4:19 PM IST
Shahrukh Khan : चेहरा छुपाकर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान...
X
Shahrukh Khan : बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान मंगलवार रात को जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के दिव्य मंदिर में आर्शिवाद लेने पहुंचे। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को भारी सुरक्षा के बीच कटरा में देखा गया। शाहरुख खान का दर्शन के लिए जाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहरुख ने इस दौरान अपना चेहरा मास्क से ढ़का हुआ था, जाहिर है कि शाहरुख चाहते होंगे कि उन्हें देखकर भीड़ न लग जाए। इसलिए उन्होंने अपना चेहरा ढ़का हुआ था। शाहरुख के साथ यहां पर पुलिस वाले और उनके सिक्योर्टी गार्ड भी मौजूद थे।
View this post on Instagram

A post shared by Jatin Gupta (@iamjating)

फैंस कर रहे तारीफ
सोशल मीडिया में शाहरुख की मंदिर यात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है। शाहरुख (Shahrukh Khan) का ये वीडियो देखकर उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है। आपको बता दें कि पिछले नौ महीने में शाहरुख की यह मंदिर की दूसरी यात्रा है। इससे पहले उन्होंने अपनी फिल्म पठान की रिलीज से एक महीने पहले दिसंबर 2022 में मंदिर का दौरा किया था। सितंबर में शाहरुख की इस साल दूसरी फिल्म रिलीज को तैयार है।
यह भी पढ़ें - Arman Malik : अरमान मलिका ने प्रेमिका संग रचाई सगाई, जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में…
चेन्नई जाएंगे शाहरुख खान
एटली द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर जवान में नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति और प्रियामणि भी हैं। फिल्म का प्रमोशन शुरू हो चुका है और रिलीज डेट करीब आ गई है। इस बीच, शाहरुख जवान के प्री-रिलीज कार्यक्रम की लिए तैयारी कर रहे हैं। यह कार्यक्रम बुधवार दोपहर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। एटली के साथ शाहरुख दिन में 3 बजे चेन्नई के साईं राम इंजीनियरिंग कॉलेज जाएंगे और प्रशंसकों से मिलेंगे। OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Ekantar Gupta

Ekantar Gupta

Next Story