Shahnawaz Hussain: 'वक्फ की संपत्तियों को लूटा, अब...' बंगाल में हिंसा पर क्या बोले शाहनवाज हुसैन?

Vivek Chaturvedi
Published on: 20 April 2025 11:47 PM IST
Shahnawaz Hussain: वक्फ की संपत्तियों को लूटा, अब... बंगाल में हिंसा पर क्या बोले शाहनवाज हुसैन?
X
Shahnawaz Hussain On Waqf Act: वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में हिंसक प्रदर्शन का मामला देशभर में छाया हुआ है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा के निशाने पर हैं। (Shahnawaz Hussain On Waqf Act) जबकि TMC सहित कुछ राजनीतिक दल इस मामले में भाजपा को भी घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन का बयान आया है। जिसमें उन्होंने वक्फ कानून को लेकर अपनी बात रखी है।

'वक्फ की संपत्तियां गरीबों के लिए ही'

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की है। शाहनवाज हुसैन ने इस मामले में मुस्लिमों को किसी के बहकावे में ना आने की अपील भी की है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का कहना है कि वक्फ कानून अच्छी नीयत से बनाया गया है। इससे गरीब मुसलमानों, विधवाओं और यतीम बच्चों का भला होगा। दानदाताओं ने वक्फ की संपत्तियों को गरीबों के लिए ही दान किया है।
Shahnawaz Hussain On Waqf Act

'कानून से संपत्ति लूटने वालों को दिक्कत'

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि गरीबों के लिए दी गई वक्फ संपत्तियों को लूटने का हक किसी को नहीं है। वक्फ कानून से किसी भी मस्जिद, दरगाह, कब्रिस्तान का अस्तित्व समाप्त नहीं होगा। इस नए कानून से सिर्फ उन्हीं लोगों को दिक्कत हो रही है, जिन्होंने वक्फ संपत्तियों को लूटा है। शाहनवाज ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून से सिर्फ ऐसे लोगों को ही दिक्कत हो रही है। उन्होंने मुस्लिमों से कहा कि विपक्षी राजनीतिक दल वोटों के लालच में बहका रहे हैं, मगर आप किसी के बहकावे में ना आएं।

'राजनीतिक दलों के बहकावे में ना आएं'

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल मुस्लिमों को भड़का रहे हैं। यह दल पूरे देश में मुर्शिदाबाद जैसा माहौल बनाना चाहते हैं। मगर इस तरह की कोशिशें कामयाब नहीं हो पाएंगी। शाहनवाज ने कहा कि इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश की गई। अब कुछ पार्टियां वक्फ कानून को लेकर झांसेबाजी कर रही हैं। शाहनवाज ने बताया कि वक्फ संशोधन कानून मुस्लिमों के हित में है, इस बात की जानकारी देने के लिए भाजपा जनजागरण अभियान चला रही है।
यह भी पढ़ें: Nishikant Dubey: 'मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं...मुस्लिम आयुक्त' अब क्या बोल गए सांसद निशिकांत दुबे?
यह भी पढ़ें: शादी में दूल्हे ने बजवाया ‘लालू यादव जिंदाबाद’ गाना, स्टेज पर लगाए जबरदस्त ठुमके
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story