Sanjay Raut: 'हिंदुत्व के बाजार में औरंगजेब से अफजल खान तक...' क्या बोले शिवसेना के संजय राउत?

Vivek Chaturvedi
Published on: 6 April 2025 11:34 PM IST
Sanjay Raut: हिंदुत्व के बाजार में औरंगजेब से अफजल खान तक... क्या बोले शिवसेना के संजय राउत?
X
Sanjay Raut on Waqf Amendment Act: वक्फ संशोधन विधेयक भले ही कानून बन गया हो, मगर इस पर देशभर में सियासी घमासान अब भी जारी है। (Sanjay Raut on Waqf Amendment Act) कांग्रेस सहित विपक्षी दल लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत भी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब फिर संजय राउत का बयान आया है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

वक्फ संशोधन पर सियासी घमासान जारी

वक्फ संशोधन विधेयक के कानून बनने के बाद भी सियासत में उबाल कम नहीं पड़ा है। विपक्ष के नेता इस मुद्दे पर लगातार बीजेपी को घेर रहे हैं।  वक्फ संशोधन एक्ट को लेकर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने भी एक लेख लिखा है। जिसके जरिए उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला। संजय राउत का कहना है कि इस विधेयक का हिंदुत्व से कोई संबंध नहीं। मुसलमानों की संपत्ति पर सरकारी नियंत्रण लाने के लिए मोदी सरकार यह विधेयक लेकर आई है। यह सीधे तौर पर प्रॉपर्टी वॉर है, इसमें हिंदू-मुसलमान का मुद्दा कहां है?
Sanjay Raut on Waqf Amendment Act

संजय राउत का भाजपा पर बड़ा हमला

संजय राउत ने कहा कि वक्फ बोर्ड के पास करीब सवा दो लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है, प्राइम लोकेशन की जमीन हैं। इस सरकार ने यह बिल लाकर हमेशा की तरह हिंदू-मुस्लिम का खेल खेला है। भाजपा यह विधेयक वक्फ की इफरात संपत्ति को देखते हुए लाई है। समाज सुधार, जनसेवा, गरीब मुसलमानों का हित वगैरह झूठ है। भाजपा का हिंदुत्व भी आधारहीन और व्यापारिक पद्धति का है, ऊपरी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा आप कितनी मस्जिदों और प्राचीन इमारतों की खुदाई करेंगे? इतिहास बदलने के लिए यह प्रयोग क्यों?

'भाजपा ने लगा रखा है हिंदुत्व का बाजार'

बीजेपी पर हमला बोलते हुए संजय राउत ने कहा कि भाजपा और उसके लोग हिंदुत्व का बाजार लगाए बैठे हैं। इस बाजार में औरंगजेब से लेकर अफजल खान तक सब कुछ है। राम मंदिर, हिंदुत्व की तीखी आलोचना करने वाले नीतीश कुमार, पासवान भी उस बाजार में मौजूद हैं। भाजपा के हिंदुत्व का झंडा आज वह फहरा रहे हैं। जिन लोगों को लगता है कि औरंगजेब को कब्र से बाहर निकाले बगैर हिंदुत्व का तेज नहीं चमकेगा, उनका दिमाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ठिकाने पर ला दिया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि समाज में वैमनस्य और आक्रोश बढ़ा तो महत्वपूर्ण कार्यों से ध्यान भटक जाएगा।
यह भी पढ़ें: Ram Gopal Yadav: सड़क छाप गुंडों की तरह बात करते हैं बिहार के नेता, वक्फ बोर्ड असंवैधानिक - रामगोपाल यादव
यह भी पढ़ें: Uddhav Thackeray: 'वक्फ के बाद मंदिरों की जमीन पर भी...' क्या बोले शिवसेना(UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ? 
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story