Sanjay Raut:  PM मोदी सितंबर में 'रिटायर', अगला उत्तराधिकारी कौन? शिवसेना नेता संजय राउत ने किया बड़ा दावा

Vivek Chaturvedi
Published on: 31 March 2025 12:58 PM IST
Sanjay Raut:  PM मोदी सितंबर में रिटायर, अगला उत्तराधिकारी कौन? शिवसेना नेता संजय राउत ने किया बड़ा दावा
X
Sanjay Raut On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर का दौरा किया। इस दौरान वे RSS के मुख्यालय भी पहुंचे। (Sanjay Raut On PM Modi) PM मोदी के संघ मुख्यालय आने पर अब शिवेसना (UBT) नेता संजय राउत का बड़ा बयान आया है। संजय राउत ने पीएम मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर बड़ा दावा किया है। इसके साथ ही संजय राउत ने पीएम मोदी की रिटायरमेंट डेट तक बता दी। संजय राउत का दावा है कि PM मोदी का संघ मुख्यालय जाना कोई साधारण बात नहीं।

'PM का संघ मुख्यालय जाना साधारण नहीं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां सबसे पहले संघ के दिवंगत संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद PM मोदी ने सरसंघचालक मोहन भागवत से भी मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी दीक्षा भूमि पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहेब को नमन किया। PM मोदी की नागपुर विजिट और संघ मुख्यालय पहुंचने पर अब शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान आया है। उनका कहना है कि PM मोदी का संघ मुख्यालय जाना कोई साधारण बात नहीं।

'PM मोदी का उत्तराधिकारी महाराष्ट्र से होगा'

शिवसेना  (UBT) नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागरपुर में संघ मुख्यालय जाने पर बड़ा दावा किया है। संजय राउत का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अब अगले पीएम और भाजपा अध्यक्ष का चुनाव करेगा। संजय राउत ने दावा किया कि PM मोदी का अगला उत्तराधिकारी महाराष्ट्र से होगा। इसका फैसला संघ करेगा। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करेगा। संजय राउत ने कहा कि संघ जिसे चाहता है, वहीं भाजपा अध्यक्ष पद पर आएगा। 10 साल बाद मोदी का नागपुर जाकर सरसंघ चालक से मिलना साधारण बात नहीं है।
Sanjay Raut On PM Modi

'PM मोदी सितंबर में रिटायर हो रहे'

शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिटायरमेंट को लेकर भी बड़ा दावा किया। शिवसेना नेता संजय राऊत ने कहा कि पीएम मोदी सितंबर में रिटायर हो रहे हैं। शायद रिटायरमेंट का आवेदन लिखने के लिए ही PM मोदी RSS मुख्यालय पहुंचे। संजय राऊत का कहना है कि मेरी जानकारी के हिसाब से PM मोदी पिछले 10 साल में कभी वहां नहीं गए। संजय राऊत का कहना है कि संघ परिवार देश के नेतृत्व में बदलाव चाहता है।

देवेंद्र फडणवीस का राऊत पर पलटवार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संजय राऊत के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मोदीजी 2029 में भी प्रधानमंत्री बनेंगे। फडणवीस ने कहा कि यह मुगलों में होता है कि पिता जिंदा है और बेटा राजा बन जाता है। RSS के सुरेश भैयाजी जोशी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि PM मोदी कई महान काम कर रहे हैं, उनका समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने माधव नेत्रालय की आधारशिला रखी। उन्होंने PM मोदी और RSS के बीच खाई बढ़ने के सवाल पर कहा कि कोई खाई नहीं है, यह सिर्फ मीडिया की देन है।
यह भी पढ़ें: नया वित्त वर्ष, नए नियम: 1 अप्रैल से आपकी जेब पर पड़ने वाले हैं ये 5 बड़े असर
यह भी पढ़ें: ईद की रौनक से गुलजार देश, मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़, सुरक्षा के लिए तैनात जवान
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story