SAMAJWADI PARTY HARDOI: हरदोई में सामने आई समाजवादी पार्टी की अंदरूनी कलह, वीडियो वायरल...

Bodhayan Sharma
Published on: 27 Feb 2024 11:56 PM IST
SAMAJWADI PARTY HARDOI: हरदोई में सामने आई समाजवादी पार्टी की अंदरूनी कलह, वीडियो वायरल...
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। SAMAJWADI PARTY HARDOI:: यूपी के हरदोई जिले में समाजवादी पार्टी में आंतरिक कलह (SAMAJWADI PARTY HARDOI) सामने आई है। यहां लोकसभा प्रत्याशी ऊषा वर्मा की मौजूदगी में सपा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि जिलाध्यक्ष बाद में सफाई देते हुए इसे मात्र रिहर्सल बताते रहे।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में पार्टी कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सपा की लोकसभा प्रत्याशी उषा वर्मा भी मौजूद रहीं। इसी बीच नारेबाजी को लेकर सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ ​​वीर यादव कुछ कार्यकर्ताओं से भिड़ (SAMAJWADI PARTY HARDOI) गए। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प सोशल मीडिया पर चर्चा में है। https://twitter.com/ANINewsUP/status/1762444972001783833
सपा के पूर्व युवा सभा जिलाध्यक्ष ने लगाए आरोप
समाजवादी पार्टी के पूर्व युवजन सभा जिलाध्यक्ष (SAMAJWADI PARTY HARDOI) हरनाम सिंह यादव ने बताया कि पूर्व सांसद उषा वर्मा के आगमन पर अखिलेश यादव जिंदाबाद और उषा वर्मा जिंदाबाद के नारे लगे। जिसके बाद जिला अध्यक्ष और उनके बेटे ड्राइवर के साथ आये और उसे यहां से भागने को कहा। आप जैसे कार्यकर्ताओं की यहां जरूरत नहीं है। हरनाम ने आरोप लगाया कि हमें और सभी कार्यकर्ताओं को मंच से भगा दिया गया और यह भी कहा कि तुम जैसे लोग हमारे यहां भैंस चरा रहे हो।
जिला अध्यक्ष ने सफाई भी दी
जब इस बारे में सपा के जिला अध्यक्ष (SAMAJWADI PARTY HARDOI) से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम लोग आपस में रिहर्सल कर रहे हैं, ताकि अगर बाहर से कोई समस्या आती है तो उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने पुलिस का उदाहरण देते हुए कहा कि वे अन्य जगहों पर भी रिहर्सल करते हैं, हमारे बीच भी ऐसा ही होता था। जिला अध्यक्ष ने इस पूरे मामले को सामान्य ही बताया। पर इसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर इसलिए भी है क्योंकि उत्तर प्रदेश में आज ही क्रॉस वोटिंग जैसी घटना भी हुई है।
यह भी पढ़े: MODI ON SHAMI: मोहम्मद शमी के जल्द ठीक होने के लिए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दिया ये संदेश
OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Bodhayan Sharma

Bodhayan Sharma

Next Story