Salman Khan Gunshots: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक पर सवार बदमाशों ने किया हमला

Anjali Soni
Published on: 14 April 2024 11:32 AM IST
Salman Khan Gunshots: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक पर सवार बदमाशों ने किया हमला
X
Salman Khan Gunshots: सलमान खान जिसके चाहने वाले बहुत है पर कुछ लोग उन्हें नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश करते हैं, बता दें कि एक्टर के घर के बाहर रविवार सुबह फायरिंग हुई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले पर कारवाई करना शुरू कर दिया है। अब पुलिस ने सलमान के लिए सुरक्षा को बढ़ा दिया है, जिसके बाद सभी के मन में ये सवाल है कि आखिर इस हादसे के पीछे किस का हाथ है।
बिश्नोई गैंग से है एक्टर को खतरा
बता दें कि सलमान खान को इस समय बिश्नोई गैंग से बहुत खतरा है ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इसे पहले भी एक्टर पर कई हमले किए गए है। बिश्नोई ने अपने खास गैंग मेंबर नरेश शेट्टी को सलमान खान को मारने का काम सौंपा था। लेकिन हर बार की तरह उनका किसी कारण प्लान फ़ैल हो जाता है क्यूंकि सलमान खान भी अपने लिए टाइट सिक्योरिटी रखते हैं।
सलमान खान को मिली Y प्लस सुरक्षा
सलमान खान पर बढ़ता खतरा देख पुलिस ने एक्टर के लिए और भी ज्यादा सिक्योरिटी बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्यूंकि कुछ समय पहले सलमान के ऑफिस में एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और रोहित गर्ग थे। बिश्नोई गैंग से खतरे को देखते हुए पुलिस ने एक्टर के लिए Y प्लस सिक्योरिटी दी है। परन्तु इस बार के मामले में लारेंस बिश्नोई अपना नाम नहीं बताया है।
यह भी पढ़े: Kartik Aaryan in Kolkata: कोलकाता की सड़कों पर घूमते हुए नजर आए रूह बाबा, फोटो लेने के लिए रुकवाया ट्रैफिक!
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story