Sabarmati Train Derail: साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन हादसा क्या कोई बड़ी साजिश? IB कर रही है जांच
Sabarmati Train Derail: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सबुह ट्रेन हादसा हुआ है। वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा (Sabarmati Express Train Accident) सुबह 2.35 बजे के करीब झांसी मंलल के अंतर्गत कानपुर के भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के पास हुआ। हादसे में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है। रेल मंत्री ने क्या कहा? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी चीज से टकराकर साबरमती एक्स्प्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में किसी पैसेंजर या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Murder Case: क्या इस रेप कांड में और भी लोग शामिल? पीड़िता के माता-पिता ने CBI से किए कई बड़े खुलासे.. https://twitter.com/AshwiniVaishnaw/status/1824624684413096365 घटना वाली जगह के पास कुछ निशान देखे गए हैं। ये निशान लोको से 16वें कोच के पास मिले हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार रेलवे ट्रैक में किसी तरह का फ्रैक्चर सामने नहीं आया है। आईबी और पुलिस मामले की जांच कर रही है। यात्रियों को बस से स्टेशन भेजा जा रहा है कानपूर एडीएम सिटी राकेश वर्मा ने भी बताया कि साबरमती एक्सप्रेस की 22 बोगियां पटरी से उतरी है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों के लिए अहमदाबाद जाने के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है। फिलहाल यात्रियों को बस से स्टेशन पहुंचाया जा रहा है। https://twitter.com/ANI/status/1824627300455141753 ड्राइवर ने क्या कहा? ट्रेन ड्राइवर के मुताबिक हादसा बोल्डर के इंजन से टकराने के कारण हुआ है। ड्राइवर ने बताया जैसे ही बोल्डर इंजन से टकराया इंजन कै कैटल गार्ड मुड़ गया और ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। हेल्पलाइन नंबर जारी यात्रियों की मदद के लिए रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353 कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015 मिर्जापुर 054422200097 इटावा 7525001249 टुंडला 7392959702 अहमदाबाद 07922113977 बनारस सिटी 8303994411 गोरखपुर 0551-2208088 ये भी पढ़ें: Assembly Election Date 2024: जम्मू-कश्मीर में 3, हरियाणा में 1 चरण में विधानसभा चुनाव, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
Next Story


