रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, अब बंदरगाह को बनाया निशाना, 8 की मौत
Russia Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला कर दिया। इस बार रूस ने यूक्रेन के ओडेसा में बंदरगाह को निशाना बनाया हैं। बता दें शुक्रवार को देर रात रूस ने मिसाइल दागते हुए ओडेसा में बंदरगाह पर हमला बोला। इस घातक हमले में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग गंभीर घायल हो गए। हमले के बाद कई ट्रकों में आग लग गई।
बैलिस्टिक मिसाइलों से किया गया हमला
इस हमले के बाद यूक्रेन की तरफ से बताया गया कि ओडेसा बंदरगाह पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया था। जबकि मॉस्को ने इस घातक हमले की खबरों की तुरंत पुष्टि नहीं की। हमले से हुए नुकसान की सीमा अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसका आकलन किया जा रहा है। कैस्पियन सागर में फिलानोवस्की तेल और गैस क्षेत्र की एक ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म को भी निशाना बनाया गया।व्लादिमिर पुतिन का बयान भी आया सामने
बता दें रूस किसी भी हालात में यूक्रेन से शर्तों सहित समझौते के लिए तैयार नहीं हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन एक बार फिर अपनी बात दोहराते हुए बयान दिया। व्लादिमिर पुतिन ने ताजा बयान में कहा कि ''वह यूक्रेन पर शर्तों के साथ युद्ध रोकने को तैयार हैं। अगर यूक्रेन अगले साल शांति से जीना चाहता है तो उसे शांति वार्ता की शर्तों को छोड़ना होगा और रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों से अपना दावा छोड़ना होगा। ये भी पढ़ें: अमेरिका: कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत, कई घायल व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, ट्रंप ने बताया आतंकी हमला Next Story


