रूस ने दिखाई ताकत, हाइपरसोनिक मिसाइलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में राष्ट्रपति पुतिन ने बढ़ा एलान किया है उन्होंने हाइपरसोनिक मिसाइलों के बड़े पैमाने पर उत्पादन का आदेश दिया है

Vyom Tiwari
Published on: 23 Nov 2024 5:58 PM IST
रूस ने दिखाई ताकत, हाइपरसोनिक मिसाइलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू
X
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को लगभग तीन साल गुजर चुके है, और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) ने शुक्रवार को घोषणा की कि रूस हाइपरसोनिक ओरेशनिक (Hypersonic Missile) बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण जारी रखेगा और इनके बड़े पैमाने पर उत्पादन की योजना भी बना रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय रूस की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया है, जिसमें युद्ध स्थितियों का भी ध्यान रखा गया है। पुतिन ने कहा, "हमें बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने की जरूरत है," यह संकेत देते हुए कि रूस अन्य देशों से तकनीकी रूप से आगे निकलने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया के किसी अन्य देश के पास ऐसी मिसाइल तकनीक नहीं है, लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अन्य देश जल्द ही इसे विकसित कर सकते हैं।

डीनिप्रो शहर पर दागी थी मिसाइल 

गुरुवार को, रूस ने यूक्रेन के डीनिप्रो शहर पर नई पीढ़ी की मिसाइलें दागी थीं, जो 13,000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकती हैं। इस हमले में इस्तेमाल की गई मिसाइल को लक्ष्य तक पहुंचने में केवल 15 मिनट लगे। यह पहली बार था जब यूक्रेन ने इस नए हथियार का सार्वजनिक आकलन किया। इस बीच, यूक्रेनी संसद ने सुरक्षा चिंताओं के कारण अपना सत्र रद्द कर दिया। यूक्रेनी सेना ने बताया कि रूस द्वारा 114 ड्रोन हमले किए गए, जिनमें से 64 को मार गिराया गया था।

पश्चिमी देशों के लिए चेतावनी

रूस ने स्पष्ट किया है कि हाइपरसोनिक मिसाइलों (Russia Hypersonic missile) का उपयोग पश्चिमी देशों के लिए एक चेतावनी है। पुतिन ने कहा कि यदि पश्चिम यूक्रेन के समर्थन में कोई लापरवाह कार्रवाई करता है, तो मास्को उसे करारा जवाब देगा। यह बयान उस समय आया जब यूक्रेन ने दावा किया था कि रूस ने लंबी दूरी की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) दागी थी। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा, "मुख्य संदेश यह है कि पश्चिमी देशों को यूक्रेन को मिसाइल आपूर्ति करने और रूसी क्षेत्र में हमलों में शामिल होने पर रूस की प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा।"

यह भी पढ़े:

फडणवीस का 'मैं समंदर हूं' शेर हुआ सच! महायुति ने लहराया परचम

उमर अब्दुल्ला के इस बयान से मचा बवाल, क्या भाजपा से हाथ मिलाएंगे उमर?

Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story