इस एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे रोहित शेट्टी, पत्नी और बच्चों को छोड़ने के लिए हो गए थे तैयार

रोहित शेट्टी देश के सबसे मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक हैं। उनकी फिल्मों में कार स्टंट के सभी फैन हैं।

Jyoti Patel
Published on: 3 April 2025 10:14 AM IST
इस एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे रोहित शेट्टी, पत्नी और बच्चों को छोड़ने के लिए हो गए थे तैयार
X
Rohit Shetty: रोहित शेट्टी देश के सबसे मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक हैं। उनकी फिल्मों में कार स्टंट के सभी फैन हैं। बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉप यूनिवर्स बनाने वाले रोहित शेट्टी ने बहुत सी सुपरहिट फिल्मे जैसे चेन्नई एक्सप्रेस, गोलमाल, सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी और हाल ही में आई बड़ी हिट सिंघम अगेन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई है। उनकी लोकप्रियता देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स से कम नहीं है।

इस एक्ट्रेस के प्यार में पड़े रोहित

खतरों के खिलाड़ी के होस्ट के तौर पर भी हम उन्हें काफी पसंद करते हैं। स्टंट आधारित रियलिटी शो के लिए उनसे बेहतर कोई होस्ट नहीं हो सकता। उनकी प्रोफेशनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है, लेकिन डायरेक्टर ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को छिपाकर रखा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें एक टीवी अभिनेत्री से प्यार हो गया था। अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें इस अभिनेत्री से प्यार हो गया था। वह टेलीविजन पर एक बड़ा नाम थी और फिर बाद में उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्राची देसाई की।
ऐसी खबरें हैं कि रोहित शेट्टी प्राची के प्यार में पागल हो गए थे। यह अफवाह तब शुरू हुई जब वे बोल बच्चन में साथ काम कर रहे थे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, असिन और अन्य कलाकार भी थे। बताया जाता है कि वे करीब आ गए और रोहित शेट्टी ने जयपुर में उनके लिए रोमांटिक डिनर का आयोजन किया। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि वे उस समय साथ रहते भी थे।

शादीशुदा ज़िन्दगी में आने लगी मुश्किल (Rohit Shetty)

आपको बता दें, रोहित शेट्टी की शादी माया शेट्टी से साल 2005 में हुई थी और वे ईशान शेट्टी के माता-पिता हैं। हालाँकि, रोहित शेट्टी और प्राची के बीच की नज़दीकियाँ इस खुशहाल शादी के लिए भी एक समस्या बन गईं। इसलिए प्राची और रोहित शेट्टी ने एक दूसरे से दूरी बनानी शुरू कर दी। हालांकि, इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने इस बारे में कभी कहीं बात भी नहीं की। अगर काम की बात करें तो प्राची ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो कसम से से की थी। उन्हें इस सीरियल से टीवी की दुनिया में एक पहचान मिली। जिसमें उन्होंने बानी का किरदार निभाया था। इस बाद उन्हें वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, आई, मी और मैं, अजहर जैसी फ़िल्में में भी देखा गया । उन्हें आखिरी बार मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 में देखा गया था।
ये भी पढ़ें :
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story