IPL 2024: आईपीएल में आज चेन्नई के खिलाफ इतिहास रचेंगे हिटमैन..? 500 छक्कों का बनाएंगे महा रिकॉर्ड

surya soni
Published on: 14 April 2024 2:39 PM IST
IPL 2024: आईपीएल में आज चेन्नई के खिलाफ इतिहास रचेंगे हिटमैन..? 500 छक्कों का बनाएंगे महा रिकॉर्ड
X
Rohit Sharma IPL Records: आईपीएल में रोहित शर्मा का हमेशा से धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिलता रहा है। इस सीजन में रोहित शर्मा (Rohit Sharma IPL Records) मुंबई इंडिंयस के लिए बतौर बल्लेबाज़ खेल रहे है। इस सीजन में उनके बल्ले से सिर्फ एक मैच में धुआंधार पारी देखने को मिली। लेकिन इसके बावजूद रोहित शर्मा रविवार को चेन्नई के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आखिर चेन्नई के मैच में हिटमैन कैसे आईपीएल में नया इतिहास लिख सकते हैं....
चेन्नई के खिलाफ इतिहास रचेंगे हिटमैन..?
मुंबई इंडियंस में भले ही कप्तानी का जिम्मा हार्दिक पंड्या को मिल गया हैं। लेकिन आज भी मुंबई के फैंस रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा फॉलो करते हैं। इसके पीछे रोहित शर्मा के पुराने रिकॉर्ड और उनकी बल्लेबाज़ी शैली को माना जाता है। बता दें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में रोहित शर्मा यदि 3 छक्के लगाने में सफल होते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट के इतिहास में 500 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज़ बन जाएंगे।
500 छक्कों का बनाएंगे महा रिकॉर्ड:
इस समय रोहित शर्मा आईपीएल के 17वें सीजन का लुफ्त उठा रहे हैं। टी-20 में उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड पहले से ही हैं। लेकिन इस बार वो ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं जो उनसे पहले किसी भारतीय बल्लेबाज़ नहीं बनाया। फिलहाल टी-20 क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम 431 मैचों में 497 छक्के दर्ज हैं। अगर आज होने वाले चेन्नई के खिलाफ मैच में रोहित तीन छक्के और लगा देते हैं तो उनके छक्कों की संख्या 500 तक पहुंच जाएगी।
क्रिस गेल के नाम सबसे अधिक छक्के:
टी-20 क्रिकेट में अगर सबसे अधिक छक्कों की बात करें तो यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज़ क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने दुनिया के हर मैदान पर खूब छक्के लगाए हैं। आईपीएल में भी उनके बल्ले से काफी छक्के निकले। क्रिस गेल ने अपने टी-20 करियर में 1056 छक्के लगाए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में उनके हमवतन कीरोन पोलार्ड 860 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। जबकि आंद्रे रसेल ने टी-20 में अब तक 678 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर कीवी बल्लेबाज़ कॉलिन मुनरो का नाम आता है। ये भी पढ़ें: केकेआर को घर में लखनऊ से मिलेगी चुनौती, जानिए मैच से जुड़ी ख़ास जानकारियां…
surya soni

surya soni

Next Story