Rohit Godara Gang: राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता, रोहित गोदरा गैंग का इनामी बदमाश दानिया पुलिस गिरफ्त में...

Bodhayan Sharma
Published on: 4 April 2024 7:47 PM IST
Rohit Godara Gang: राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता, रोहित गोदरा गैंग का इनामी बदमाश दानिया पुलिस गिरफ्त में...
X
Rohit Godara Gang:बीकानेर।  बीकानेर से अपराध जगत की एक बड़ी खबर सामने आई है। बीकानेर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एक बड़े बदमाश को पकड़ लिया है। इस कार्यवाही को अंजाम देते हुए गैंगस्टर रोहित गोदारा के गुर्गे दानिया को गिरफ्तार किया है। दानिया उर्फ दानाराम सिहाग लूणकरनसर में रहकर रोहित गोदारा गैंग को ऑपरेट करता था। गिरफ्तार कर दानिया को केन्द्रीय कारागार में न्यायक अभिरक्षा में भेज दिया है।
गोदारा गैंग का बड़ा गुर्गा दानिया
बिकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया पूरे मामले के बारे में बताया कि दानाराम सिहाग उर्फ दानिया पुत्र जगदीश प्रसाद सिहाग जाति जाट निवासी बिल्यूं पुलिस थाना भानीपुरा जिला चुरू हाल वार्ड नम्बर दो सुरनाणा रोड, लूणकरनसर को अरेस्ट किया गया है। दानिया रोहित गोदारा गैंग का मुख्य सदस्य है, आरोपी के सिद्धू मूसेवाला और राजू ठेहट के हत्यारों के साथ भी संबंध होने की संभावना है। दानिया लूणकरनसर का हिस्ट्रीशीटर व जिले का बड़ा अपराधी है।
दानिया के खिलाफ कई मामले
दानिया के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, फिरौती और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं दानिया पर इनाम भी रखा गया है। जिला पुलिस ने 50 हज़ार का ईनाम दानिया पर रखा था। एसपी ने बताया कि दानाराम और दानिया सिहाग गंभीर प्रवृति का अपराधी है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक बीकानेर ने राजस्थान असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 2006 के तहत जिला मजिस्ट्रेट बीकानेर के समक्ष इस्तगासा पेश किया था। जिनके द्वारा धारा (3) RAJPASA Act के तहत अपराधी दानाराम सियाग को निरूद्ध करने के आदेश जारी किए गये थे। पुलिस ने दानाराम को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारागार में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
सिद्धू मूसेवाला - राजू ठेहट मामले में भी संबंध
गोदरा गैंग का बदमाश दानिया देश के कई बड़े और चर्चित हत्याकांडों से संबंध रखने के शक में भी तलाश में था। बड़े गंभीर अपराधों के लिए फ़रारी काट रहा था इसीलिए 50 हज़ार से 1 लाख तक का इनाम अलग अलग थानों में रखा गया था। पुलिस ने कई दिनों की तहक़ीक़ात और कई स्थानों पर छापे मार कर दानिया को गिरफ्तार किया। ये भी पढ़ें: Hema Malini VS Surjewala: हेमा मालिनी मुद्दे पर नहीं बोलीं, सुरजेवाला दे रहे हैं सफाई, सारा इल्ज़ाम भाजपा पर…
Bodhayan Sharma

Bodhayan Sharma

Next Story