मास्क से चेहरा छिपाकर युजवेंद्र चहल से मिलने पहुंचीं आरजे महवश, नेटिजंस ने किया रिएक्ट

हाल ही में, आरजे महवश क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से मिलने होटल पहुंची थीं। जिस पर नेटिजंस ने प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

Pooja
Published on: 30 May 2025 5:08 PM IST
मास्क से चेहरा छिपाकर युजवेंद्र चहल से मिलने पहुंचीं आरजे महवश, नेटिजंस ने किया रिएक्ट
X
इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक के बाद से आरजे महवश संग डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आरजे महवश भी लगभग हर मैच में क्रिकेटर को चीयर करती हुई नजर आती हैं। हालांकि, उनमें से किसी ने भी साफ तौर पर इन खबरों पर कुछ रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन उनकी एक-दूसरे के लिए की जाने वाली पोस्ट और एक्ट्रेस का यूं क्रिकेटर को सपोर्ट करना उनके रिश्ते के बारे में बहुत कुछ कहता है।

युजवेंद्र चहल से चोरी-छुपे मिलने पहुंचीं आरजे महवश

हाल ही में, आरजे महवश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक होटल में नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो वह वहां क्रिकेटर से मिलने पहुंची थीं। इस दौरान, उन्होंने खुद को लोगों की नजरों से बचाने के लिए हुडी पहनी थी और चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था। हालांकि, वह पैपराजी की नजरों से नहीं बच पाईं।

आरजे महवश के वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

जैसे ही आरजे महवश का यह वीडियो सामने आया, वैसे ही लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ''उन्हें स्पेस दो भाई, उन्हें प्यार भरा वक्त बिताने दो, विवाद मत करो।'' एक अन्य ने लिखा, ''ये तो चहल की नई गर्लफ्रेंड है।''

आरजे महवश का वर्क फ्रंट

आरजे महवश के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्होंने 'प्यार, पैसा और प्रॉफिट' सीरीज से अपने करियर की शुरुआत की है। सीरीज में उनका काम लोगों को पसंद आया है। चहल ने भी अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड की काफी तारीफ की थी।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story